न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : टाेल फ्री नंबर से काॅल कर बाताें में उलझा की 80 हजार रुपए की ठगी

साधुवाली निवासी एक युवक से टाेल फ्री नंबर से काॅल आया और बातों में उलझा OTP मांगते हुए खाते से 80 हजार रुपए की ठगी कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 12:40:56

श्रीगंगानगर : टाेल फ्री नंबर से काॅल कर बाताें में उलझा की 80 हजार रुपए की ठगी

शहर में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं जहां शातिर नए-नए तरीकों से वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसका एक ताजा मामला सामने आया जिसमें साधुवाली निवासी एक युवक से टाेल फ्री नंबर से काॅल आया और बातों में उलझा OTP मांगते हुए खाते से 80 हजार रुपए की ठगी कर डाली। वारदात 2 अगस्त की बताई गई है। पीड़ित काे ठगी का पता चला ताे अपने अकाउंट काे फ्रीज व ट्रांजेक्शन रुकवाने काे बैंक से संपर्क किया। इस संबंध में काेतवाली थाना में परिवाद दिया गया है। परिवादी ने बताया कि वह खुद आईटी का अच्छा ज्ञान रखता है। इसके बावजूद स्कैम काॅल काे समझ और पहचान नहीं पाया। ऐसे में आम नागरिकाें काे ऑनलाइन ठगी से बचा पाना मुश्किल काम है।

परिवादी पवन कुमार पुत्र कृष्ण लाल ने रिपोर्ट में बताया कि 2 तारीख काे एक्सिस बैंक के टोल फ्री नंबर (18605005555) से उसके पास कॉल आया। काॅलर ने परिवादी काे एक्सिस बैंक द्वारा दी जा रही डिस्काउंट कार्ड और फूड फ्री पास का नकद भुगतान (कोरोना के दौरान) करने को कहा। कॉलर द्वारा निजी जानकारी जो केवल बैंक के पास हो सकती है, को परिवादी काे बताया। इससे परिवादी काे विश्वास हाे गया कि उक्त स्कैम काॅल नहीं है। इस पर परिवादी ने काॅलर द्वारा मांगे कोड काे उसे सेंड कर दिया। इसके साथ ही परिवादी के खाते से लगातार 20-20 हजार की चार ट्रांजेक्शन हाे गई। इससे परिवादी काे ठगी का पता चला और फिर हाथों हाथ बैंक जाकर क्रैडिट अकाउंट ब्लॉक करवाया गया।

उन्हाेंने बताया कि काॅलर ने परिवादी काे उनके बैंक अकाउंट की सारी जानकारी दी। यह जानकारी बैंक और ग्राहक के अलावा तीसरे आदमी के पास हाे ही नहीं सकती। लेकिन इस तरह से ग्राहकाें की गाेपनीय जानकारियां लीक कर स्कैम करवा ठगी करवाई जा रही है। यह बैंक का बहुत बड़ा फेल्याेर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल