न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : सचिवालय में हुई बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक, जानें क्या बोले कल्ला

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। हरियाणा के बाद देश में अगस्त महीने में सबसे अधिक बेरोजगारी दर राजस्थान की ही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 10:35:49

राजस्थान : सचिवालय में हुई बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक, जानें क्या बोले कल्ला

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। हरियाणा के बाद देश में अगस्त महीने में सबसे अधिक बेरोजगारी दर राजस्थान की ही हैं। बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान का मसला निकालने के लिए ही राज्य सरकार की ओर से मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई थी जिसने बीते दिन गुरुवार को सचिवालय में में बैठक की। बैठक में बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी-अपनी मांगे रखीं। ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अलग विभागों के सचिव मौजूद रहे। कमेटी में शामिल दो मंत्री सुभाष गर्ग व राजेंद्र यादव बैठक में नहीं आए।

बैठक के बाद कमेटी के अध्यक्ष ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि अभी प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि विधानसभा सत्र के बाद इस कमेटी की एक बैठक और होगी। इसके बाद यह कमेटी अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को सौंप देगी। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में इस बैठक में शामिल हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने टेक्निकल हैल्पर व प्रयोगशाला भर्ती निकालने, कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का सिलेबस जल्दी जारी करने, एलडीसी भर्ती 2013 की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने, कांस्टेबल भर्ती-2018 की प्रतीक्षा सूची जारी करने, स्कूल व्याख्याता भर्ती में 689 पद बढ़ाने सहित कई भर्तियों को लेकर मांगे रखी गई। इसी तरह से युवा हल्ला बोल के प्रदेशाध्यक्ष ईरा बोस के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसआई भर्ती परीक्षा में एक पेपर करने, सूचना सहायक भर्ती 2013 व त्यागपत्रित पदों के लंबित मामलों को पूरा करने और सभी भर्ती परीक्षाओं में बायोमेट्रिक अनिवार्य करने की मांग रखी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल