न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : उधारी के 2 लाख रुपए देने बुलाया घर और बना लिया बंधक, मांगी 70 लाख की फिरौती, दी फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी

व्यापारी को उधारी के 2 लाख रुपए देने के लिए घर पर बुलाया और बंधक बना लिया। फिर उस व्यापारी को फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए उससे 70 लाख की फिरौती मांगी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 11:57:19

बाड़मेर : उधारी के 2 लाख रुपए देने बुलाया घर और बना लिया बंधक, मांगी 70 लाख की फिरौती, दी फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी

शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां व्यापारी को उधारी के 2 लाख रुपए देने के लिए घर पर बुलाया और बंधक बना लिया। फिर उस व्यापारी को फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए उससे 70 लाख की फिरौती मांगी गई। इस पर व्यापारी के भाई ने सदर पुलिस को रविवार रात को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी हीराराम और उसकी पत्नी से व्यापारी घनश्याम को छुड़वाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को बाड़मेर स्टेशन रोड निवासी मनोज कुमार पुत्र दाऊलाल ने सदर पुलिस को रिपोर्ट दी कि मेरा भाई घनश्याम रामदेरिया हाल बलदेव नगर निवासी हीराराम से दो लाख रुपए मांग रहा था। व्यापारी घनश्याम के पास हीराराम का फोन आया कहा कि दो लाख रुपए लेने के लिए घर पर आ जाओ। इस पर व्यापारी घनश्याम मोटरसाइकिल पर बलदेव नगर हीराराम के घर पर गया। वहां पर हीराराम और उसकी पत्नी ने मारपीट कर व्यापारी को बंधक बना दिया। आरोपी हीराराम ने घनश्याम को छोड़ने की एवज में पीड़ित परिवार से 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी और रुपए नहीं देने पर जान से मारने व बलात्कार के झृठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी। इस पर पीड़ित मनोज कुमार ने 30 लाख रुपए देने की हां भरी थी।

मनोज कुमार के पास हीराराम का फोन आया कि आप अगर तीस लाख रुपए लेकर पंजाब नेशनल बैक के सामने आ जाते हो तो आपके भाई को छोड़ देगें नही तो तेरे भाई के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा करवाकर फंसा देंगे। पुलिस द्वारा गठित टीम के साथ पीड़ित मनोज पंजाब नेशनल बैक के पास पहुंचा वहां पर आरोपी हीराराम बंधक घनश्याम की मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। इस पर पीड़ित मनोज कुमार के इशारे पर पुलिस ने आरोपी हीराराम को वहीं दबोच लिया और उससे जब घनश्याम के बारे में पूछा तो रामनगर होना बताया इस पर पुलिस टीम ने बंधक घनश्याम उसके घर से छुड़वाया। इस दौरान हीराराम की पत्नी भी घर में मौजूद थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल