न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन में भयानक तूफान के बीच हीथ्रो एयरपोर्ट पर Air India के पायलट ने कराई विमान की लैंडिंग, हो रही तारीफ; VIDEO

ब्रिटेन में Eunice तूफान ने दस्तक दी है। तूफान के चलते लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग भी काफी मुश्किल हो गई है। तेज हवाओं की वजह से भारी-भरकम विमान भी डगमगा रहे हैं। वहीं इसके उलट एयर इंडिया (Air India) के पायलटों ने इसी एयरपोर्ट पर कुशलता से प्लेन की लैंडिंग कराई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Feb 2022 10:36:01

ब्रिटेन में भयानक तूफान के बीच हीथ्रो एयरपोर्ट पर Air India के पायलट ने कराई विमान की लैंडिंग, हो रही तारीफ; VIDEO

ब्रिटेन में Eunice तूफान ने दस्तक दी है। तूफान के चलते लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग भी काफी मुश्किल हो गई है। तेज हवाओं की वजह से भारी-भरकम विमान भी डगमगा रहे हैं। वहीं इसके उलट एयर इंडिया (Air India) के पायलटों ने इसी एयरपोर्ट पर कुशलता से प्लेन की लैंडिंग कराई, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में विमान तूफान को चीरते हुए एयरस्ट्रिप पर बड़ी ही आसानी से उतरता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में भी Big Jet TV के फाउंडर Jerry Dyers कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं बस देखना चाहता हूं कि क्या ये विमान ठीक से लैंड हो पाएगा। लग तो रहा है कि सफल हो गए हैं। ये तो काफी कुशल भारतीय पायलट हैं। पोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट शुक्रवार दोपहर हीथ्रो में उतरी थी। दो फ्लाइट में एक AI-147 हैदराबाद से थी, जिसके पायलट कैप्टन अंचित भारद्वाज थे, वहीं दूसरी फ्लाइट AI-145 गोवा से थी, जिसे कैप्टन आदित्य राव उड़ा रहे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है, उस पायलट की दिल खोलकर तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये तो काफी कुशल पायलट हैं।

एअर इंडिया भी अपने दोनों पायलटों की इस सफल लैंडिंग से खासा उत्साहित है। आजतक से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि British Airways और Qatar Airways के विमानों को लैंडिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन हमारे पायलटों ने एक दम सटीक और बेहतरीन लैंडिंग कर दिखाई। वो सभी काफी प्रशिक्षित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती