न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं : शादी के 15 दिन बाद पहली बार बनाया था खाना और डाल दी बेहोशी की गोलियां, ले भागी गहने और नकदी

झुंझुनू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक लुटेरी दुल्हन शादी के 15 दिन बाद ही खाने में बेहोशी की गोलियां मिलाकर गहने और नकदी चुराकर ले गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 1:39:20

झुंझुनूं : शादी के 15 दिन बाद पहली बार बनाया था खाना और डाल दी बेहोशी की गोलियां, ले भागी गहने और नकदी

झुंझुनू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक लुटेरी दुल्हन शादी के 15 दिन बाद ही खाने में बेहोशी की गोलियां मिलाकर गहने और नकदी चुराकर ले गई। शादी के बाद पहली बार दुल्हन ने खाना बनाया था। परिवार ने जब शादी करवाने वाले बिचौलिए से संपर्क किया तो उसका भी फोन बंद मिला। आखिर रविवार को पीड़ित परिवार ने खेतड़ी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें तलाश के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस बिचौलियों की तलाश में जुटी है, ताकि उसकी निशानदेही पर लुटेरी दुल्हन तक पहुंचा जा सके।

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि फरार बिचौलिया और लुटेरी दुल्हन का किसी गिरोह से कनेक्शन तो नहीं, जो इस तरह की वारदातों में लिप्त हैं। पुलिस शादी करने वाले बिचौलियों और लुटेरी दुल्हन की तलाश के लिए पुलिस की टीम बुधवार को पंजाब रवाना हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के खर्च के नाम पर बिचौलिए ने उनसे तीन लाख रुपए लिए थे। परिवार इस घटना के बाद से ही सदमे में है। प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया बड़ी परेशानियों से पैसा जमा किया था। खेती कर कमाई जिंदगी भर की सेविंग शादी के लिए बिचौलिए को दे दी थी।

पुलिस के अनुसार बेचावाली की ढाणी निवासी हेमराज को एक परिचित सतीश मेघवाल ने शादी के लिए अपनी परिचित लड़की के बारे में बताया था। 27 अगस्त को बिचौलिया सतीश मेघवाल, उसकी मां और एक महिला सीमा देवी के बीच बातचीत हुई। 1 सितंबर को पीड़ित लड़की देखने पंजाब गया। पंजाब के भोजपुर में उनकी मुलाकात दीप कौर से हुई और दोनों ने 2 सितंबर को कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार दुल्हन को लेकर घर आ गया। कुछ दिन तक सब कुछ सही चलता रहा।

16 सितंबर की देर रात दुल्हन दीप कौर ने ससुराल में पहली बार खाना बनाया था। महिला ने घर के लोगों को खाने में नशीली गोलियां देकर बेहोश कर दिया। फिर नकदी और जेवरात लेकर भाग गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि 60 हजार रुपए नकद और जेवरात समेत कीमती सामान लेकर वह फरार हुई है। इसके बाद 17 सितंबर को मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट