न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : शातिरों ने 220 ATM मशीनों से निकाले 1.63 करोड़, KYC होने से पहले ही ट्रांजेक्शन कर करते धोखाधड़ी

अपने अपराध को अंजाम देने के लिए बदमाश ऑनलाइन खाता खुलवाकर केवाईसी होने से पहले ही ट्रांजेक्शन करके धोखाधड़ी कर लेते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 3:08:14

जयपुर : शातिरों ने 220 ATM मशीनों से निकाले 1.63 करोड़, KYC होने से पहले ही ट्रांजेक्शन कर करते धोखाधड़ी

प्रदेश में एटीएम से रुपए निकालने और ट्रांजेक्शन के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया था जिसमें चार शातिरों को गिरफ्तार किया गया था। गैंग को विधायकपुरी थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अपने अपराध को अंजाम देने के लिए बदमाश ऑनलाइन खाता खुलवाकर केवाईसी होने से पहले ही ट्रांजेक्शन करके धोखाधड़ी कर लेते थे। डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों द्वारा मेव इलाके के सायबर अपराधियों से भी कुछ बैंक अकाउंट खरीदना सामने आया है। कई प्राइवेट बैंकों की पॉलिसी है कि वे एक खाते में 2-3 ट्रांजेक्शन एरर आते ही खाता ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में ये आरोपी 3 बार धोखाधड़ी करने के बाद एटीएम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे।

एसीपी सोहेल राजा ने बताया कि एटीएम से पैसे निकालने के बाद आरोपी मशीन का पावर सप्लाई बंद करके, या कैश ट्रे में छेड़छाड़ करके पैसे निकाल लेते थे तभी एरर आ जाता था। फिर बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा देते थे। एरर देखकर बैंक वापस पैसे डाल देता था। आरोपियों को कोटा पुलिस ने करीब 20 दिन पहले गिरफ्तार किया था। इन्हें वहीं से लाया गया है।

पूरे प्रदेश भर के एटीएम से इन्होंने ठगी की है। जयपुर में एमआई रोड, सांगानेरी गेट, विधायकपुरी के कई एटीएम से पैसे निकाले हैं। पुलिस आरोपियों से रिकवरी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अजहर खान, शौकीन, तालिम और रोबन को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने प्रदेश के 220 एटीएम से 1623 बार ट्रांजेक्शन करके 1.63 करोड़ रुपए निकाल लिए। आरोपी ऑनलाइन बैंक खातों में 10-10 हजार जमा कराते थे। फिर एटीएम में पिन और अमाउंट डालने के बाद जब राशि आने लगती तो मशीन का पावर सप्लाई बंद कर देते थे, जिससे निकाले गए पैसों का ट्रांजेक्शन खाते में दर्ज नहीं होता और ये दोबारा निकाल लेते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल