न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, पांच युवकों की मौत, दो के सिर कटकर हुए अलग

रविवार देर रात जोधपुर-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दो के तो सिर कटकर ही अलग हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Jul 2021 12:47:40

जोधपुर : ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, पांच युवकों की मौत, दो के सिर कटकर हुए अलग

रविवार देर रात जोधपुर-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दो के तो सिर कटकर ही अलग हो गए। सभी मृतक अजमेर जिले के ब्यावर निवासी हैं। पुलिस के अनुसार ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के लोन्दरी मालगांव निवासी 7 लोग बोलेरो में सवार थे। इनमें नून्द्रीमालदेव निवासी नरेन्द्र उर्फ रावण राज, गोपाल उर्फ मास, सूरजपुरा जवाजा निवासी मनोहरसिंह उर्फ मनसा, जवाजा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ मुन्ना, कुशालपुरा निवासी राजेश बायला और मौत हो गई। वहीं ​​​​​​​नून्द्रीमालदेव निवासी चन्दन और सिकन्दर ​​​​​​​​​​​घायल हैं।​​​​​​​

डांगियावास पुलिस के अनुसार डांगियावास हाईवे पर 17 मील के समीप रविवार देर रात 11:45 बजे ट्रेलर व बोलेरो में भिड़ंत हो गई। ब्यावर की तरफ जा रही बोलेरो सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। तेज रफ्तार के कारण बोलेरो पिचक गई। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो की देर रात अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जहां हादसा हुआ उस स्थान पर सड़क निर्माण चल रहा है। इसके चलते एक तरफ यातायात बंद था। ओवरटेक करेन के दौरान यह हादसा हो गया। बोलेरो में सवार सात युवक अंदर ही फंस गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर का चालक भाग निकला।

हादसे बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ियां रोककर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को खबर दी। बोलेरो में सवार सभी सात युवक इसमें बुरी तरह से फंस हुए थे। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में निजी वाहनों से उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। रास्ते में दो घायलों की मौत हो गई। आज तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल