न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : डेढ़ साल के बच्चे को हुआ ब्लैक फंगस, नाक के नीचे कालापन देख डॉक्टरों ने करवाई जांच

बाड़मेर में बच्चे में ब्लैक फंगस का मामला सामने आया हैं जहां डेढ़ साल के मासूम के नाक के नीचे कालापन देख डॉक्टरों ने जांच करवाई तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 1:16:30

बीकानेर : डेढ़ साल के बच्चे को हुआ ब्लैक फंगस, नाक के नीचे कालापन देख डॉक्टरों ने करवाई जांच

कोरोना के इस कहर के बीच अब ब्लैक फंगस अपना प्रसार करने लगा हैं। हर उम्र के लोगों को यह अपनी चपेट में ले रहा हैं। बाड़मेर में बच्चे में ब्लैक फंगस का मामला सामने आया हैं जहां डेढ़ साल के मासूम के नाक के नीचे कालापन देख डॉक्टरों ने जांच करवाई तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इस बच्चे में ब्लैक फंगस की वजह कैंसर का उपचार करते हुए दी गई स्टेरॉइड हो सकती है। डॉक्टर्स का कहना है कि स्टेराॅइड कैंसर रोगी के ट्रीटमेंट का पार्ट है। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती यह बच्चा एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से पीड़ित है, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। सात दिन से भर्ती बच्चे बच्चे को कैंसर वार्ड से ब्लैक फंगस वार्ड में शिफ्ट करने के साथ ही एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन शुरू किया गया है।

डॉक्टर का कहना है, एमआरआई करवाकर ये पता लगाएंगे कि फंगस कितनी गहराई तक पैठ कर चुका है। इसके अनुरूप ही सर्जरी की संभावनाओं पर भी विचार शुरू किया है। डॉक्टर्स का मानना है कि ब्लैक फंगस से प्रभावित मरीजों में यह संभवत: अब तक सबसे कम उम्र का है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि चूरू जिले के सुजानगढ़ से लाए गए इस बच्चे को एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया है। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है, जो छोटे बच्चों में होता है। हालांकि ऐसे केस बहुत कम होते हैं। ईएनटी के प्रोफेसर एवं ब्लैक फंगस ट्रीटमेंट टीम के प्रभारी डॉ. गौरव गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को ही बच्चे को फंगल इन्फेक्शन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। एमआरआई रिपोर्ट के बाद सर्जरी की संभावनाओं पर काम शुरू होगा। अभी इंजेक्शन शुरू कर दिए गए हैं।

तांडव मचाने के बाद अब गिर रहा कोरोना का ग्राफ

एक समय ऐसा आया था जब कोरोना ने बीकानेर में तांडव मचा रखा था। लेकिन अब लॉकडाउन के साथ ही कोरोना का ग्राफ भी लगातार नीचे गिर रहा हैं। मंगलवार को रिपोर्ट में 233 पॉजिटिव केस आए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जहां सबसे ज्यादा पॉजिटिव के आए थे, वहां भी अब यह महामारी डबल डिजिट में सिमट गई है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में पीबीएम अस्पताल के कोविड आउटडोर में 66 पॉजिटिव केस मिले। यहां करीब पौने तीन सौ सेम्पल लिए गए थे। दूसरी लहर के पीक में यहां हर दूसरा केस पॉजिटिव आ रहा था लेकिन अब यह आंकड़ा करीब आठ तक आ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती