Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : काेराेना व शुगर नहीं हाेने के बाद भी महिला को हुआ ब्लैंक फंगस, दांत में दर्द होने पर हुआ खुलासा

आए दिन ब्लैंक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया भीलवाड़ा में जहां काेराेना व शुगर नहीं हाेने के बाद भी महिला को ब्लैंक फंगस हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 9:19:41

भीलवाड़ा : काेराेना व शुगर नहीं हाेने के बाद भी महिला को हुआ ब्लैंक फंगस, दांत में दर्द होने पर हुआ खुलासा

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब पहले से कम होने लगी है, वहीं ब्लैक फंगस के मरीजों ने चिंता जरूर बढ़ा दी है। आए दिन ब्लैंक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया भीलवाड़ा में जहां काेराेना व शुगर नहीं हाेने के बाद भी महिला को ब्लैंक फंगस हो गया। दांत में दर्द हुआ ताे महिला ने अस्पताल में दिखाया। डाॅक्टराें ने जांच की ताे उसमें ब्लैक फंगस निकल गया। महिला शुरुआत में घबरा गई लेकिन चिकित्सकाें ने बिना किसी तरह का चीरा लगाए दूरबीन से ही उपचार कर दिया। यह ऑपरेशन महात्मा गांधी जिला अस्पताल में हुआ है। अब महिला स्वस्थ है हालांकि रिकवर हाेने में समय लगेगा।
एमजी अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ व टीम के वरिष्ठ डाॅक्टर जयराज वैष्णव ने बताया कि 20 दिन पहले दांत का दर्द हुआ था, उसे निकाल दिया था। इसके बाद आंख के पास सूजन व लगातार सिर दर्द हाेने की शिकायत पर जांच करवाई थी। डाॅ. वैष्णव ने बताया कि दाे से तीन दिन की और देर हाे जाती ताे फंगस आंख तक पहुंच सकती थी। अब राहत की खबर यह है कि एमजी अस्पताल में भी इसका उपचार हाे रहा है। साथ ही जरूरत के अनुसार ऑपरेशन भी हाे रहे है। वहीं पहले की तुलना में अब ब्लैक फंगस के मरीज कम भी आने लगे हैं। एमजी अस्पताल में अभी ब्लैक फंगस के 12 मरीज भर्ती है। साथ इसमें 4 का ऑपरेशन किया जा चुका है। प्रदेश में भीलवाड़ा पहला ऐसा जिला है जहां पर ब्लैक फंगस के लिए सर्वे हुआ है। डाॅ. गाैड़ ने बताया कि सर्वे के दाैरान 70 ऐसे व्यक्ति मिले जिनमें ब्लैक फंगस के लक्षण पाए है। अभी उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही जाे एमजी अस्पताल में काेराेना के दाैरान भर्ती रहे वाले संक्रमित राेगी जिनकाे शुगर था उनकाे फाेन करके ब्लैक फंगस जैसे लक्षण ताे नहीं आ रहे है इसके बारे में पता कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका