Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल: टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ता अब लोगों से मांग रहे माफी..., हमें बहलाया-फुसलाया गया था

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के समय तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई नेता और कार्यकर्ता अब वापस रुख कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 12:50:30

पश्चिम बंगाल: टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ता अब लोगों से मांग रहे माफी..., हमें बहलाया-फुसलाया गया था

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के समय तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई नेता और कार्यकर्ता अब वापस रुख कर रहे है। बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ता अब ई-रिक्‍शा के ऊपर स्‍पीकर लगाकर घूम-घूमकर लोगों से कह रहे हैं कि उन्‍हें बीजेपी को समझने में गलती हो गई। यह कार्यकर्ता हुगली जिले के धनियाखली से लेकर बीरभूम जिले के लाभपुर, बोलपुर और सैंथिया तक घूम-घूमकर लोगों से माफी मांग रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी वर्कर अब जनसभाओं में भी टीएमसी से माफी मांग रहे हैं। बोलपुर के वार्ड 18 में हुई एक सार्वजनिक घोषणा में कहा गया, 'हमें बीजेपी की ओर से बहलाया-फुसलाया गया था। बीजेपी धोखेबाज पार्टी है। हमारे पास ममता बनर्जी का कोई मेल नहीं है। हम उनके विकास कार्यक्रमों का हिस्‍सा बनना चाहते हैं।' वहीं सैंथिया में बीजेपी से वापस टीएमसी में लौटे 300 कार्यकर्ताओं का कहना है, 'हम बीजेपी में गलती से चले गए थे। हम आज ही से टीएमसी ज्‍वाइन कर रहे हैं, ताकि ममता बनर्जी के विकास कार्यों का समर्थन कर सकें।'
हालांकि, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी द्वारा उनके कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर से माफी मांगने का कारण यही है। बता दे, बीजेपी में गए मुकुल रॉय शुक्रवार को वापस टीएमसी में शामिल हो गए हैं। वहीं पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी ने भी शनिवार को टीएमसी के राज्‍य के महासचिव कुणाल घोष से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने वापसी की इच्‍छा जताई है। हालांकि राजीव बनर्जी ने इसे शिष्‍टाचार भेंट बताया है। बनर्जी ने कहा, 'मैं उत्‍तरी कोलकाता अपने रिश्‍तेदार से मिलने आया था। मेरे बड़े भाई और लंबे समय के दोस्‍त कुणाल घोष भी पास में ही मौजूद थे, मैंने उनको फोन किया और उनसे मुलाकात की। इस दौरान कोई भी रजनीतिक चर्चा नहीं हुई। मैंने कुछ मुद्दों पर बात की है। मैंने अपनी पार्टी को इनके बारे में पहले ही बता दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका