न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमलोग नीतीश जी को PM बनाना चाहते थे लेकिन BJP वाले मुख्यमंत्री भी नहीं बनने देंगे: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए व्यापारियों के मुद्दे पर निशाना साधा।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 6:27:52

हमलोग नीतीश जी को PM बनाना चाहते थे लेकिन BJP वाले मुख्यमंत्री भी नहीं बनने देंगे: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "भाजपा ने नारों में कहा था 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस', लेकिन आज 'ईज ऑफ डूइंग करप्शन', 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम', 'ईज ऑफ डूइंग इंसल्ट', और 'ईज ऑफ डूइंग कमीशन' हो गया है। इस सरकार ने कारोबार को रोक दिया है और अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश का व्यापार और उद्योग भी ठप कर दिया है।"

योगी आदित्यनाथ द्वारा मीट के दुकानों और अखण्ड रामायण के पाठ पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "आज इन्वेस्टमेंट जमीन पर नहीं आया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इन्वेस्टमेंट को चैनलों को दे दिया है। कोविड के बाद से वेतन भी नहीं बढ़ा है। आज की प्रमुख समस्याएं महंगी बिजली, कारोबार में गिरावट और रोजगार की कमी हैं। सरकार ने 40 लाख करोड़ के एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) के विकास का सपना दिखाया था, लेकिन क्या इसमें कोई पारदर्शिता है? सरकार केवल 'जीरो टॉलरेंस' की बातें करती है, पर पारदर्शिता कहां है?"

सपा प्रमुख ने यह भी कहा, "सरकार की मंशा यह है कि बुनियादी सवालों को न उठाया जाए, इसलिए धार्मिक मुद्दे उठाए जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि कोई भी कपड़े पहनने से योगी नहीं बन जाता है।"

अखिलेश यादव ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी कई बार झूठ बोलती है, लेकिन मैं आज यह बता सकता हूं कि कैमरे कभी नहीं बदलते। आप देखिए, जिस तरह महाराष्ट्र में हुआ, आखिरी वक्त तक यह बताया गया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, लेकिन जो कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, उनसे पूछिए कि उनके दिल पर क्या गुजर रही होगी। मध्य प्रदेश में जिस नेता की वजह से सरकार आई, उनकी महिला योजनाओं की वजह से वहां सत्ता हासिल हुई, उन्हीं को बीजेपी ने मुख्यमंत्री नहीं बनाया। उनके दिल पर हाथ रखकर कोई पूछे, क्या उन्हें दिल्ली की सरकार अच्छी लग रही है या वह जो मुख्यमंत्री थे, वह ज्यादा अच्छे लगते थे। हम लोग नीतीश जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री भी नहीं बनने देगी।"

पीएम मोदी के नागपुर जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, "सबसे ज्यादा खुशी अगर कहीं मिलती है, तो वह घर पहुंच कर मिलती है। यह है सौगात ए मोदी।" सड़क पर नमाज न पढ़ने पर उन्होंने कहा, "कोई सवाल बजट के ऊपर मत पूछिए, समाज में भाईचारा कैसे बढ़े, यह देखिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल