Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार के 7 साल पूरे, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 May 2021 3:13:07

मोदी सरकार के 7 साल पूरे, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक होते हैं। साधक का काम साधना करना होता है। बाधक का काम बाधा पहुंचाना होता है। हमें रुकना नहीं है। कुछ लोग हम पर हमेशा आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। ये दिल्ली में हो रहा है। हम किसी का नाम नहीं ले रहे। इन लोगों ने मोहल्ला क्लीनिक के बारे में बड़ी बातें कहीं। एडमिनिस्ट्रेशन के बारे में रोज कुछ कहते थे। जब कोरोनाकाल आया तो सब इन्होंने केंद्र पर डाल दिया।

जेपी नड्डा ने कहा - विपक्ष ने सरकार का मनोबल तोड़ने की हर कोशिश की है। उन्होंने वैक्सीन पर सवाल उठाया। कहा कि ये मोदी की वैक्सीन है। अब यही लोग वैक्सीन के लिए चीख-पुकार मचा रहे हैं।
जेपी नड्डा ने कहा - पहले दो कंपनियां वैक्सीन बना रही थीं। अब 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दे दी गई है। जल्द ही 19 कंपनियां वैक्सीन बनाएंगी। भारत बायोटेक 1.3 करोड़ वैक्सीन हर महीने बना रहा था। अक्टूबर से वह हर महीने 10 करोड़ वैक्सीन बनाएगी।

दरअसल, वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली में केजरीवाल सरकार केंद्र पर शुरू से आरोप लगाती रही है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि केंद्र ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी राज्यों पर डाल दी है।
कोरोना वैक्सीन के 21 करोड़ डोज लगाए गए

आपको बता दे, देश में कोरोना वैक्सीन के लगाए गए डोज की संख्या 21 करोड़ के पार कर गई है। शनिवार को 18 से 44 साल उम्र के 14.15 लाख लोगों को पहला और 9,075 को दूसरा टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन के तीसरे फेज की शुरुआत के बाद से देश भर में 1.82 करोड़ लोगों को पहला डोज लगाया गया है। तीसरा फेज 1 मई से शुरू हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18 से 44 साल उम्र के 10 लाख से ज्यादा लोगों को पहला टीका लगा है। शाम 7 बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 21.18 करोड़ डोज लगाए गए हैं। इनमें 98.61 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स शामिल हैं, जिन्हें एक वैक्सीन लग चुकी है। 67.71 लाख को दूसरा टीका लगा है।

15.55 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर को पहला और 84.87 लाख को दोनों टीके लग चुके हैं। इनमें 18-44 साल एजग्रुप के 1.18 करोड़ को पहला और 9,373 को दूसरा डोज लगा है। 134वें दिन शाम 7 बजे तक कुल 28,09,436 लाख टीके लगाए गए। इनमें 25.11 लाख लोगों ने अपना पहला और 2.98 लाख ने दूसरा टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के 134वें दिन टीके की कुल 28,09,436 खुराक दी गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका