Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, हादसा इतना भीषण कि काफी दूर तक उड़े शव के चिथड़े

ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव के चिथड़े काफी दूर तक उड़े।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 7:42:59

जयपुर : ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, हादसा इतना भीषण कि काफी दूर तक उड़े शव के चिथड़े

मंगलवार सुबह जयपुर शहर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमें एक ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव के चिथड़े काफी दूर तक उड़े। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्लव्स पहनकर सड़क पर बिखरे मांस के चिथड़ों को समेटा और फिर शव को उठवाकर एंबुलेंस से मोर्चरी पहुंचाया। बाइक चालक की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक दिनेश के 18 और 16 वर्ष के दो बेटे है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस मौके से भाग निकले ट्रेलर चालक का पता लगा रही है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा चौमूं इलाके में जयपुर-सीकर हाइवे पर रामपुरा गांव में कपूर अस्पताल के सामने हुआ। बाइक सवार युवक की शिनाख्त दिनेश कुमार जांगिड़ (40) के रुप में हुई। वह ईटावा भोपजी का रहने वाला था और जाहोता में गाड़ियों की बैटरी की रिपेयरिंग का वर्कशॉप चलाता था। वह मंगलवार सुबह बाइक पर अपने गांव से रवाना होकर दुकान जा रहा था। तभी रामपुरा डाबड़ी पुलिया के पास हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक ट्रेलर के पहियों के बीच फंस गई और ट्रक बाइक चालक को कुचलते हुए चला गया। ट्रेलर के टायरों के नीचे आने से दिनेश का शव कई हिस्सों में बिखर गया। काफी दूर तक खून और मांस नजर आ रहा था। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस को बुलवाया गया। इस बीच काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई। तमाशबीन लोग वीडियो फोटो बनाने लगे। लेकिन किसी ने शव को उठवाने में मदद नहीं की। तब चौमूं पुलिस के एक-दो पुलिसकर्मियों ने हाथ में प्लास्टिक के दस्ताने पहने और फिर शव को उठवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका