न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : काम कर बाइक से घर लौट रहे दो लोगों की कार से टक्कर में गई जान, एक का सिर फंसा बोनट में

बुधवार रात जिले के पदमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां काम कर बाइक से घर लौट रहे दो लोगों की कार से हुई टक्कर में जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 9:45:41

श्रीगंगानगर : काम कर बाइक से घर लौट रहे दो लोगों की कार से टक्कर में गई जान, एक का सिर फंसा बोनट में

बुधवार रात जिले के पदमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां काम कर बाइक से घर लौट रहे दो लोगों की कार से हुई टक्कर में जान चली गई। हादसा गांव 16 बीबी के पास हुआ। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। शव सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। दोनों के परिवारों की ओर से अब तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। एसएचओ रामकेश मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

गांव 13 बीबी का गौरीशंकर (35) पुत्र सतपाल मेघवाल इन दिनों गांव 24 बीबी में मिस्त्री का काम कर रहा था। उसी के गांव का निर्मलसिंह (18) भी मजदूरी करता था। बुधवार रात दोनों गांव 24 बीबी में मकान निर्माण से संबंधित काम करके लौट रहे थे। वे काम खत्म होने के बाद मोटरसाइकिल पर श्रीगंगानगर रोड स्थित अपने गांव की तरफ रवाना हुए। वे अभी गांव 16 बीबी के पास ही पहुंचे थे कि श्रीगंगानगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक चालक गौरीशंकर सीधा कार पर जा गिरा और कार के अगले हिस्से में उसका सिर फंस गया। अन्य बाइक सवार निर्मलसिंह के सिर में भी गंभीर चोटें आईं।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने बाइक सवार गौरीशंकर और निर्मलसिंह को संभाला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पदमपुर के सीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आसपास के गांव वाले दोनों को अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक मकान बनाने वाला मिस्त्री और दूसरा मजदूर था। दोनों पास के गांव में एक बिल्डिंग निर्माण में मजदूरी पर जाते थे। वहां से एक की बाइक पर लौट रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल