न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : विधानसभा में गूंजा बिजयनगर यौन शोषण मामला, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने उठाया मुद्दा

ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर शोषण का मामला सुर्खियों में है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 7:21:27

राजस्थान : विधानसभा में गूंजा बिजयनगर यौन शोषण मामला, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने उठाया मुद्दा

जयपुर। ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर शोषण का मामला सुर्खियों में है। यह मुद्दा गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में फिर गूंजा। जयपुर के सिविल लाइंस से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने पर्ची के जरिए यह मुद्दा उठाया। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने नाबालिग छात्राओं को प्रेम के जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल किया व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

विधायक शर्मा ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश में राजस्थान को कलंकित किया है। नाबालिग बच्चियों को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर और धर्मांतरण के लिए मजबूर कर आरोपियों ने प्रदेश के लोगों की अंतरात्मा को झकझोर दिया। प्रदेशभर में इस घटना के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई कस्बों और शहरों में इस घटना के खिलाफ बाजार भी बंद रहे।

उन्होंने कहा कि अजमेर के अश्लील फोटो ब्लैकमेल कांड की याद दिलाने वाली इस घटना को लेकर प्रदेश की जनता अब विधानसभा की तरफ देख रही है। इस घटना के विरोध में बिजयनगर सुलग रहा है। भाजपा विधायक ने गंभीर आरोप लगाया कि पूरी घटना में जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनके कथित सरगना के बारे में जो सूचना प्राप्त हो रही है, उसके कांग्रेस से गहरे संबंध होने की भी बात सामने आ रही है।

सिविल लाइन्स से विधायक शर्मा ने कहा कि इस मामले में अभी तक की कार्रवाई से जनता संतुष्ट नहीं है। इस मामले में 12 लोगों के नाम प्राथमिकी में हैं, जबकि 15 अन्य की तलाश है। जनता न्याय चाह रही है। पूरे रैकेट का पर्दाफाश होना चाहिए। इसमें शामिल आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अजमेर में भी इसी तरह की घटना पहले सामने आई थी। उसमें घोषित रूप से कोर्ट में कांग्रेस के नेताओं का नाम लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी