न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत को दवाओं की ओवरडोज देती थी रिया : बिहार पुलिस

बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि वे सुशांत को अपने घर ले गई थी और दवाईयों का ओवरडोज देती थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 11:37:15

सुशांत को दवाओं की ओवरडोज देती थी रिया : बिहार पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत का केस अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई ने गुरुवार को 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रहीं रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

उधर, बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि वे सुशांत को अपने घर ले गई थी और दवाईयों का ओवरडोज देती थी। बिहार सरकार से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाख‍िल कि‍या है, जिसमें रिया और उनके परिवार पर आरोप लगाया गया है कि ये सभी सुशांत के जीवन में पैसों के लालच से आए थे। बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों के सुशांत सिंह राजपूत के संपर्क में आने को उनके पैसे को "हड़पने" का एकमात्र मकसद बताया। बिहार पुलिस ने ये भी कहा कि बाद में रिया और उनके परिवार ने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार कर दी थी।

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने सुप्रीम कोर्ट को दिए इस हलफनामा बताया है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत को अपने घर ले गई थीं और वहीं उन्होंने एक्टर को दवाईयों के ओवरडोज देने शुरू कर दिए थे। ये आरोप असल में सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया पर लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि रिया, सुशांत से झगड़ा कर उनका सारा सामान ले गई थीं।

बिहार पुलिस ने ये भी बताया है कि मुंबई पुलिस से किसी प्रकार की मदद ना मिलने के बावजूद उन्हें इस केस में कई चीजें मिली हैं, जिनपर जांच की जा सकती है।

सुशांत को दवाओं की ओवरडोज देती थी रिया : बिहार पुलिस

ये इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ

वहीं, सीबीआई के मामला दर्ज करने के बाद रिया का बयान सामने आया है। सुशांत की मौत के करीब एक महीने बाद गृह मंत्रालय से सीबीआई की जांच कराने की अपील करने वाली रिया ने अब इसे इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ बताया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने गुरुवार शाम को एक बयान में इस केस में सीबीआई जांच को किसी भी ज्ञात कानूनी सिद्धांतों से परे और राष्ट्र के संघीय ढांचे को प्रभावित करने वाला और पूरी तरह से अवैध बताया। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कहा है कि सीबीआई को इस मामले से तब तक दूर रहना चाहिए, जब तक कि सर्वोच्च न्यायालय अपना फैसला नहीं दे देता। रिया चक्रवर्ती ने फिर कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई में हुई, तो केस की जांच भी मुंबई पुलिस को करनी चाहिए। उन्होंने कहा बिहार पुलिस ने मामले को ट्रांसफर कर दिया। मुंबई पुलिस के बजाय मामला सीबीआई के पास चला गया, जिसे इस केस में जांच करने का कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा- SC ने सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुंबई पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह जांच की रिपोर्ट पेश करे। उक्त कार्यवाही को लंबित करते हुए सीबीआई ने (मामला) दर्ज किया है और उस अवैधता को जारी रखा है, जो बिहार पुलिस के हाथों में थी। रिया ने आगे कहा कि सीबीआई देश में एक प्रमुख जांच एजेंसी है, जिसे सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को लंबित करने से बचना चाहिए।

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने अब तक इस मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी नहीं दी है। राज्य सरकार की स्वीकृति के बिना एजेंसी किसी भी राज्य में लोगों से पूछताछ नहीं कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो