न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar: खून का रिश्ता हुआ तार-तार, शादी को लेकर हुए विवाद में सगे भाई की चाकू गोदकर हत्या, भतीजे को भी किया लहूलुहान

बिहार के मोतिहारी में खून के रिश्तों को तार-तार करने की घटना सामने आई है। यहां, एक युवक ने अपने ही सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। साथ ही उसने अपने भतीजे को भी चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 2:53:41

Bihar: खून का रिश्ता हुआ तार-तार, शादी को लेकर हुए विवाद में सगे भाई की चाकू गोदकर हत्या, भतीजे को भी किया लहूलुहान

बिहार के मोतिहारी में खून के रिश्तों को तार-तार करने की घटना सामने आई है। यहां, एक युवक ने अपने ही सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। साथ ही उसने अपने भतीजे को भी चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना चकिया थान क्षेत्र के भुवन छपरा पंचायत के मधुछाई गांव की है। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। युवक-बच्चे पर चाकू से हमला होता देख उनके होश उड़ गए। पूरे घर में चीख पुकार मच गई। वो घायल युवक और बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, डॉक्टर ने बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के मुजफ्फरपुर के अस्पताल रेफर कर दिया। बड़े लड़के की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया गया है कि छोटे भाई का बड़े भाई से शादी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वहीं, भतीजे को भी चाकू मार कर घायल कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर चकिया थाना पुलिस पहुंची। उसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चकिया रेफरल अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। ये लोग हत्यारे भाई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप