Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: बेगूसराय में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, इलाज के दौरान बच्ची की मौत

बिहार के बेगूसराय में तेज बुखार से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। लड़की की पहचान मस्ती फतेहपुर गांव निवासी कैलाश भगत की 8 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई। घटना बेगूसराय के लाखों थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर गांव की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Apr 2022 2:12:19

बिहार: बेगूसराय में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, इलाज के दौरान बच्ची की मौत

बिहार के बेगूसराय में तेज बुखार से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। लड़की की पहचान मस्ती फतेहपुर गांव निवासी कैलाश भगत की 8 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई। घटना बेगूसराय के लाखों थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर गांव की है।

मृतिका के परिजनों ने बताया कि आज जैसे ही बच्ची स्कूल गई, वहां उसे तेज बुखार हो गया। जब उसे घर लाया गया तो उसकी तबीयत तब बिगड़ गई। गांव में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्ची को गंभीर हालत में गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर जाना पड़ा। जहां ग्रामीण चिकित्सक द्वारा तेज बुखार को देखते हुए एक इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगते ही बच्ची की तबीयत बेहद खराब हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा बच्ची को इलाज के लिए शहर के चिकित्सक के पास लाया गया। जहां बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया
बच्चे की मौत के बाद रोते बिलखते पिता को तब और फजीहत का सामना करना पड़ा जब एंबुलेंस के अभाव में अपने बच्चे के शव को कंधे पर ढोना पड़ा। इतना ही नहीं बच्ची को वहां से ले जाने के लिए पिता को बाइक पर बैठाकर घर लाना पड़ा। इस पूरे मामले में लाचार पिता के द्वारा झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के अलावा और उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कि बच्ची का पिता एक रिक्शा चालक है और मेहनत और मजदूरी कर अपने घर का भरण पोषण करता था। तीन पुत्री के पिता कैलाश भगत को क्या पता था कि आज उसे ही सिस्टम का शिकार होना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका