न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 मरे, 200 घायल

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात 12 बजे तक इस हादसे में चार लोगों की मौत होने के समाचारों के साथ 200 व्यक्तियों के घायल होने की बात सामने आ रही है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 10:05:25

बिहार: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 मरे, 200 घायल

बक्सर। बिहार में बक्सर और आरा के बीच बुधवार रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। यह हादसा बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेन के डिब्बों में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस समय प्रशासन की रेस्क्यू टीमें ट्रेन के कोच से निकालने में जुटी हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कामख्या जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे शाम करीब 21.35 बजे ट्रैक से उतर गए हैं।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात 12 बजे तक इस हादसे में चार लोगों की मौत होने के समाचारों के साथ 200 व्यक्तियों के घायल होने की बात सामने आ रही है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। गम्भीर रूप से घायल लोगों को पटना रेफर किया गया है। दुर्घटना के दौरान ट्रेन की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा थी। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन की तरफ से बताया गया कि हादसे वाली जगह पर एक्सीडेंट रिलीफ वाहन को मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ रवाना किया गया है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि जब आनंद विहार टर्मिनल से कामख्या जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन की डाउन मेन लाइन से गुजर रही थी, तभी इसके 6 कोच पटरी से उतर गए। अभी इस हादसे में कितने लोग मारे गए हैं और कितने घायल हुए हैं इसकी जानकारी नहीं है।

उत्तर रेलवे की तरफ से इस हादसे के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी किए

PNBE – 977144997

DNR – 8905697493

ARA – 8306182542

COML CNL – 7759070004

प्रयागराज – 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149

फतेहपुर – 05180-222026, 05180-222025, 05180-222436

कानपुर – 0512-2323016, 0512-2323015, 0512-2323018

इटावा – 7525001249

टूंडला – 05612-220338, 05612-220339, 05612-220337

अलीगढ़ – 0571-2409348

तेजस्वी यादव ने दिए अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बताया कि उनकी बक्सर और आरा के डीएम व एसपी से बात की है और उन्हें घायलों के लिए जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम व एसपी को संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द हादसे वाली जगह पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

तेजस्वी यादव ने X पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियां पलटने की दुःखद घटना पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बक्सर व भोजपुर के जिला पदाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र घटनास्थल पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने एवं घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है।

अश्विनी चौबे बोले- मेडिकल टीमें भेजी गईं

केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “हमारे बक्सर इलाके में एक दुखद घटना घटी है, नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के कुछ डिब्बे रघुनाथपुर स्टेशन पर पटरी से उतर गए हैं। मुझे पता चला है कि 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मैंने डीजी NDRF, मुख्य सचिव, DM, DG और GM रेलवे से भी बात की है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है और वे बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैं भी रघुनाथपुर, बक्सर जा रहा हूं…”

डीएम बोले- SDRF की टीम भेजी गई, हम तैयार

भोजपुर के डीएम राजकुमार ने बताया कि जैसे ही रघुनाथपुर में ट्रेन डिरेल होने की जानकारी मिली, पूरा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। हमने भोजपुर जिले 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें, SDRF की पूरी टीम को रवाना किया गया है। घायलों को इलाज मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं। डॉक्टरों को बुलाया गया है। ब्लड बैंक खुल गया है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। AIIMS पटना को भी अलर्ट पर रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप