न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन जारी है। अभिजीत दीपके ने सरकार के सामने नई शर्त रखते हुए कहा कि बातचीत करनी है तो जंतर-मंतर आना होगा। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद भी प्रदर्शनकारी सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 21 Jul 2026 8:53:59

अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार देर रात प्रदर्शनकारी केरल हाउस से निकलकर एक बार फिर जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंच गए। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से तंबू, मंच और अन्य सुविधाएं हटाकर जगह खाली करा दी थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अंधेरे में ही अपना विरोध जारी रखा। इसी बीच CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उनसे कहा था कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा कर उन्हें जवाब देंगे, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

जेपी नड्डा से मुलाकात से पहले दो घंटे कराया गया इंतजार

आशुतोष रांका ने बताया कि वह और सौरभ दास प्रदर्शनकारियों की ओर से प्रतिनिधि बनकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पहुंचे थे। उनके मुताबिक, दोनों को करीब दो घंटे तक बाहर इंतजार कराया गया। इस दौरान उन्हें मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की भी अनुमति नहीं थी। लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार उनकी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों को विस्तार से रखा।

सरकार ने विचार का आश्वासन दिया, लेकिन जवाब का इंतजार जारी

रांका ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई और कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने जैसी मांगें सरकार के सामने रखीं। उनका कहना है कि जेपी नड्डा ने इन सभी मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने और उसके बाद जवाब देने का भरोसा दिया था। हालांकि, देर रात तक सरकार की ओर से कोई संदेश या निर्णय प्रदर्शनकारियों को नहीं मिला।

अभिजीत दीपके ने बातचीत के लिए रखी नई शर्त

इस बीच CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने सरकार के सामने बातचीत को लेकर नई शर्त रख दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब संगठन सरकार या पुलिस के पास बातचीत के लिए नहीं जाएगा। यदि सरकार संवाद करना चाहती है तो उसके प्रतिनिधियों को जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात करनी होगी। सोमवार देर रात जंतर-मंतर पर दोबारा जुटे समर्थकों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने आंदोलन को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

पुलिस कार्रवाई के बाद भी फिर भर गया जंतर-मंतर

गौरतलब है कि संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम तक जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल को पूरी तरह खाली करा दिया था। पुलिस ने वहां से मंच, टेंट, तंबू, काली तिरपाल, कैंप, बैनर, पोस्टर, कालीन और गद्दों सहित सभी अस्थायी ढांचों को हटा दिया था। इसके बावजूद देर रात प्रदर्शनकारी केरल हाउस से दोबारा जंतर-मंतर पहुंचे और एक बार फिर बड़ी संख्या में वहां एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

फिर से मंच तैयार करने की तैयारी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

CJP के स्वयंसेवकों का कहना है कि वे जल्द ही धरना स्थल पर नया मंच तैयार करेंगे और आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जंतर-मंतर के अलावा राजधानी के किसी अन्य स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कुछ लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी न होने से निराश नजर आए, जबकि कई अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका हौसला पहले से ज्यादा मजबूत है और वे अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत