न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों में हुई हाथापाई की फीफा ने जांच शुरू कर दी है। लिएंड्रो पारेडेस को रेड कार्ड मिला, जबकि दोषी खिलाड़ियों पर तीन मैचों तक के बैन की संभावना जताई जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 21 Jul 2026 9:41:56

फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना की निराशा मैदान पर भी देखने को मिली। रविवार (19 जुलाई) को खेले गए खिताबी मुकाबले की अंतिम सीटी बजते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया और देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस की स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया और मिडफील्डर गेवी के साथ तीखी झड़प हुई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का गला पकड़ लिया। मैच समाप्त होने के बाद रेफरी ने पारेडेस को रेड कार्ड दिखाया, जबकि अब फीफा ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि खिलाड़ी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कम से कम तीन मुकाबलों के प्रतिबंध की तलवार लटक सकती है।

मामले की जांच के लिए फीफा ने बनाई विशेष समिति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फीफा की डिसिप्लिनरी कमेटी ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है। यह टीम मैदान पर हुई झड़प और खिलाड़ियों के आचरण की विस्तार से समीक्षा करेगी। यदि जांच में हिंसक व्यवहार या अनुशासनहीनता की पुष्टि होती है, तो फीफा के अनुशासनात्मक नियमों के अनुच्छेद-14 के तहत संबंधित खिलाड़ियों पर न्यूनतम तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके अलावा आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

अंतिम सीटी बजते ही बिगड़ गया माहौल

फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच समाप्त होने की सीटी बजते ही स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया मैदान पर गिर पड़े। जैसे ही वह उठे, उनकी अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस से तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही क्षणों में विवाद बढ़ गया और पारेडेस ने कथित तौर पर गार्सिया की गर्दन पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया। इसी दौरान गेवी भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुएल मोलिना ने भी मैच खत्म होने के बाद स्पेन के एक स्थानापन्न खिलाड़ी के पेट में मुक्का जड़ दिया, जिससे मैदान का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

16 साल बाद स्पेन ने फिर जीता विश्व कप का ताज

दूसरी ओर स्पेन ने 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। पूरे निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और मुकाबला बेहद कांटे का रहा। आखिरकार अतिरिक्त समय में स्पेन के स्टार फॉरवर्ड फेरन टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यही गोल खिताबी मुकाबले का फैसला साबित हुआ और स्पेन ने शानदार जीत के साथ विश्व फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित खिताब दोबारा अपने नाम कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?