न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कार्रवाई में घायल छात्रों से मुलाकात की और लाठीचार्ज को गलत बताया। वहीं CJP ने संसद मार्च टालते हुए जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 21 Jul 2026 12:52:20

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

दिल्ली में सोमवार को 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल लगातार तेज बनी हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने पहले दोबारा संसद मार्च करने की घोषणा की थी, लेकिन मंगलवार को उन्होंने अपने फैसले में बदलाव करते हुए कहा कि फिलहाल संसद कूच नहीं किया जाएगा। उधर, सोमवार शाम दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल को खाली कराते हुए टेंट और अन्य अस्थायी ढांचे हटवा दिए थे। इसके बावजूद रात करीब 10 बजे से प्रदर्शनकारी फिर जंतर-मंतर पहुंचने लगे और दोबारा तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया। करीब छह घंटे बाद अभिजीत दीपके भी धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।

RML अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों का जाना हाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक लाठीचार्ज में घायल सात छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। अन्य छात्रों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी की गई है।

केजरीवाल बोले- निहत्थे छात्रों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण

अस्पताल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निहत्थे छात्रों के खिलाफ इस तरह की बर्बर कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं और कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों पर इस तरह का बल प्रयोग उचित नहीं ठहराया जा सकता। केजरीवाल ने घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

राज्यसभा में भी गूंजा प्रदर्शन का मुद्दा

उधर, संसद के मानसून सत्र के दौरान भी यह मामला जोरदार तरीके से उठा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का मुद्दा सदन में उठाया। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसके चलते सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। बढ़ते शोर-शराबे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

संसद मार्च टला, प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

अभिजीत दीपके ने सोमवार रात दोबारा संसद मार्च निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मंगलवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल संसद कूच नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से इस फैसले को लेकर माफी भी मांगी। हालांकि उन्होंने दोहराया कि आंदोलन खत्म नहीं होगा और जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, विशेष रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर फैसला नहीं होता, तब तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर