न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा - देश महामारी से लड़ रहा और कांग्रेस नेता भ्रम फैला रहे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर गंभीर आरोप लगाए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 12:49:24

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा - देश महामारी से लड़ रहा और कांग्रेस नेता भ्रम फैला रहे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, एक दिन पहले ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार कोरोना काल में फेल हो गई। CWC में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था कि प्रधानमंत्री अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करें। जगत प्रकाश नड्डा ने इसके जवाब में मंगलवार को अपने पत्र में लिखा कि आज के हालात में कांग्रेस की करनी से हैरान नहीं हूं, दुखी हूं। उन्होंने कहा कि एक ओर उनकी पार्टी के कुछ मेंबर्स लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके वरिष्ठ नेताओं की फैलाई नकारात्मकता से ये सराहनीय काम धूमिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश महामारी से लड़ रहा है और कांग्रेस भ्रम फैला रही है। नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखा कि भारत कोविड-19 से पूरे साहस के साथ लड़ रहा है, हम चाहते हैं कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करना, दहशत पैदा करना बंद करे। बीजेपी चीफ ने लिखा कि भारत के हालिया इतिहास में टीकाकरण को लेकर कोई संदेह नहीं रहा है, लेकिन कांग्रेस ने सदी में एक बार आई वैश्विक महामारी के दौरान इसे पैदा करने की कोशिश की। नड्डा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का आचरण दोहरेपन और तुच्छता के लिए याद किया जाएगा।

कांग्रेस के लिए नड्डा का खत

बयानबाजियों पर

उन्होंने कहा, जहां कांग्रेस के कुछ लोग अच्छा काम कर रहे हैं वहीं अधिकांश वरिष्ठ नेता नकारात्मकता फैला रहे हैं। नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मार्च 2020 से ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे हैं। वह लगातार मुख्यमंत्रियों के संपर्क में हैं और कई बैठकों की अध्यक्षता कर चुके हैं। नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की इस बात के लिए प्रशंसा भी की है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री कोविड से लड़ाई के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

वैक्सीन पर

वैक्सीन से शुरुआत करता हूं। पिछले साल जब साइंटिस्ट, डॉक्टर वैक्सीन खोजने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे थे, तब आपकी पार्टी ने इन कोशिशों का मजाक उड़ाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। भारत में बनी वैक्सीन गर्व का विषय होनी चाहिए थी, इसकी जगह कांग्रेस ने इस पर लोगों के मन में शंका जाहिर की। आपकी पार्टी के नेताओं ने देश के लोगों में वैक्सीन के प्रति हिचकिचाहट बढ़ाई जबकि देश में टीकों के प्रति कभी ऐसा नहीं हुआ। सौ साल में आई इस महामारी के दौरान ऐसा किया गया।

वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में इस बात पर चर्चा हो रही है कि मोदी सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। क्या कांग्रेस पार्टी और उन राज्यों में जहां उसकी सरकार है, इतना ज्यादा कम्युनिकेशन गैप है। अप्रैल में ही कांग्रेस की टॉप लीडरशिप कह रही थी कि वैक्सीनेशन को डिसेंट्रलाइज्ड कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारत में बनी वैक्सीन किसी एक पार्टी की नहीं है। ये देश की है। बीजेपी शासित राज्यों में फ्री वैक्सीनेशन का दावा करते हुए नड्डा ने लिखा- भारत सरकार ने पहले चरण में राज्यों को 16 करोड़ वैक्सीन दी है। अब भी 50% मुफ्त में दी जा रही है। बीजेपी या एनडीए के शासन वाले राज्यों ने गरीब तथा वंचित वर्ग के लिए मुफ्त में वैक्सीन देने का ऐलान किया है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस शासित राज्य भी गरीबों के लिए ऐसा ही महसूस करते होंगे। क्या वे भी उन्हें मुफ्त में वैक्सीन देंगे?

चुनावी रैलियों पर कही ये बात

मोदी सरकार की आलोचना के जवाब में नड्डा ने कहा कि फरवरी, मार्च के आंकड़े बताएंगे कि कौन से राज्य कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर निगरानी रखने में नाकाम रहे और पंजाब जैसे राज्यों में मृत्युदर अधिक क्यों है। भाजपा नेता ने दावा किया कि पीएम केयर्स फंड के तहत 45 हजार वैंटीलेटर भेजे गए। यह देख कर दुख होता है कि कुछ राज्यों में वे खोले तक नहीं गए। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का व्यवहार छोटी और ओछी बातों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कभी लॉकडाउन का विरोध किया तो कभी समर्थन किया। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव का जिक्र करते हुए नड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस ने केरल में विशाल चुनावी रैलियां कीं और दूसरे राज्यों में ऐसी रैलियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब कोरोना के मामले बढ़ रहे थे तब आपकी पार्टी के नेता उत्तर भारत में सुपर स्प्रैडर रैलियां करते नजर आ रहे थे। जनता की याददाश्त से ऐसी बातें मिटाना आसान नहीं है।

बता दे, इससे पहले 7 मई को सोनिया गांधी ने कहा था कि महामारी के दौरान सिस्टम नहीं फेल हुआ है, मोदी सरकार फेल हुई है। उन्होंने कांग्रेस के पार्लियामेंट्री बोर्ड की वर्चुअल मीटिंग में कहा था कि भारत में मजबूत संसाधन और ताकत है। ये सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं