न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार करवा रही हैं भागवत कथा का आयोजन, सभी पार्टियों के नेताओं को दिया गया निमंत्रण

आप सभी ने भागवत कथा का आनंद तो लिया ही होगा जो ज्यादातर निजी तौर पर ही आयोजित की जाती हैं। लेकिन इस बार राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस सरकार इसका आयोजन करा रही हैं जो महाशिवरात्रि से सात दिन तक चलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 8:13:50

राजस्थान सरकार करवा रही हैं भागवत कथा का आयोजन, सभी पार्टियों के नेताओं को दिया गया निमंत्रण

आप सभी ने भागवत कथा का आनंद तो लिया ही होगा जो ज्यादातर निजी तौर पर ही आयोजित की जाती हैं। लेकिन इस बार राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस सरकार इसका आयोजन करा रही हैं जो महाशिवरात्रि से सात दिन तक चलेगी। कांग्रेस राज में यह पहला मौका है, जब सरकारी विभाग इस तरह का आयोजन करने जा रहा है। देवस्थान विभाग तीन निजी संस्थाओं के सहयोग से भागवत कथा करवाने जा रहा है। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि प्रदेश की सुख-शांति के लिए यह आयोजन करवा रहे हैं। हांलाकि भागवत कथा को कांग्रेस की सियासी नरेटिव बदलने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हिंदू वोटों को पक्ष में करने के ​हिसाब से इसे एक शुरुआत बता रहे हैं।

जयपुर में जलमहल के सामने बलदेवजी मंदिर में भागवत कथा होगी। कई मंत्री और नेता भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और प्रमुख नेताओं को इस भागवत कथा का निमंत्रण दिया गया है। भागवत कथा का निमंत्रण सभी पार्टियों के नेताओं को दिया है। मंत्री, विधायकों और कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी के नेताओं को भी भागवत कथा का निमंत्रण भेजा है। देवस्थान मंत्री ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं धार्मिक कार्यक्रम है, इसलिए इसमें हर पार्टी के नेता से लेकर आम आदमी तक आ सकते हैं।

यह भागवत कथा महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगी। 7 मार्च को समापन पर प्रसादी वितरण का भी कार्यक्रम है। कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत होगी। उद्योग और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत भागवत कथा की शुरुआत वाले दिन कलश यात्रा में शामिल होंगी। बीजेपी और हिंदूवादी संगठन कांग्रेस पर तुष्टिकरण के आरोप लगाते रहे हैं, भागवत कथा जैसे आयोजनों को उन आरोपों के जवाब के तौर पर पेश करने की रणनीति है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट