न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालासोर रेल हादसा: चार महीने के इंतजार के बाद अग्नि को समर्पित हुए 28 शव, किसी ने नहीं किया था दावा

ओड़ीशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे के चार महीने बाद महिला स्वयंसेवकों की मदद से 28 अज्ञात शवों की अंत्येष्टि प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 3:09:36

बालासोर रेल हादसा: चार महीने के इंतजार के बाद अग्नि को समर्पित हुए 28 शव, किसी ने नहीं किया था दावा

नई दिल्ली। ओड़ीशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे के चार महीने बाद महिला स्वयंसेवकों की मदद से 28 अज्ञात शवों की अंत्येष्टि प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन शवों के लिए किसी ने दावा नहीं किया था। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) की महापौर सुलोचना दास ने कहा कि रेल हादसे के बाद अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मंगलवार शाम को शुरू हुई, जो बुधवार को सुबह करीब आठ बजे तक पूरी कर ली गई।

महापौर ने कहा कि महिला स्वयंसेवकों ने अंतिम संस्कार में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि तमाम बंधनों के बावजूद महिला स्वयंसेवक अज्ञात शवों की अंत्येष्टि के लिए आगे आईं और चिताओं को अग्नि को समर्पित किया। उन्हें यह भी नहीं पता कि मृतक किस धर्म से थे, वे पुरुष थे या महिला। सभी शवों को बर्फ के एक बक्से में चार महीने से भी अधिक समय से संरक्षित करके रखा गया था। दास ने बताया कि शवों का बीएमसी द्वारा भरतपुर श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया।

पहले तीन शवों का अंतिम संस्कार करने वाली मधुस्मिता प्रुस्टी (37), स्मिता मोहंती (53) और स्वागतिका राव (34) ने किया। प्रुस्टी ने कहा कि अज्ञात शवों के लिए यह पवित्र अनुष्ठान करने के वास्ते हम स्वयं आगे आए। हो सकता है कि वे हमारे पिछले किसी जन्म के रिश्तेदार हों। शवों की हालत ऐसी थी कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती थी और कोई यह भी नहीं जान सकता था कि वे पुरुष थे या महिला। सबसे बढ़कर, वे इंसान थे और उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया गया।

एक स्वयंसेवक संगठन को ‘मुखाग्नि’ (अंतिम संस्कार के दौरान निभाई जाने वाली एक रस्म) देने और अस्थि विसर्जन के लिए नियुक्त किया गया है। बालासोर जिले के बागनगा बाजार में दो जून को हुए भीषण रेल हादसे में मारे गए अज्ञात लोगों के शवों को बर्फ से भरे एक बक्से में भुवनेश्वर स्थित एम्स में रखा गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने सीबीआइ के अधिकारियों की मौजूदगी में सभी शवों को बीएमसी को सौंप दिया था। सीबीआइ, रेल हादसे की जांच कर रही है। बालासोर रेल हादसे में 297 लोगों की जान चली गई थी।

एक अधिाकारी ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। एम्स भुवनेश्वर के एनाटामी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर प्रवास त्रिपाठी ने कहा कि हालांकि 28 शवों पर दावा करने कोई नहीं आया, लेकिन बाद में कोई भी दावा कर सकता है। इसलिए, कानूनी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए, हमने डीएनए संरक्षित किया है।

एम्स भुवनेश्वर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अस्पताल को चार जून की रात को 123 शव मिले थे और कैपिटल अस्पताल और अन्य निजी स्वास्थ्य सुविधाओं से 39 शव मिले थे। इनमें से 81 शवों की पहचान उनके परिजनों ने की थी, तथा 53 अन्य शवों की पहचान डीएनए प्रोफाइलिंग द्वारा की गई और पुष्टि होने के बाद उनके परिवारों को शव दे दिए गए। एम्स भुवनेश्वर ने कहा कि शेष 28 शवों को 10 अक्तूबर को अंतिम संस्कार के लिए बीएमसी को सौंप दिया गया। रेल हादसे की जांच कर रही सीबीआइ ने हाल ही में शवों की अंत्येष्टि के लिए खुर्दा जिला प्रशासन से आग्रह किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत