न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकियों पर ड्रोन और राकेट लांचर से हमला, एक और जवान शहीद

अनंतनाग आतंकी मुठभेड़ में भारतीय सेना अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। पहाड़ी खोह में बैठे आतंकियों पर अब ड्रोन बम गिराया जा रहा है। इसके साथ ही राकेट लांचर से भी हमला शुरू किया गया है। आतंकी इस समय कोकेरनाग की एक पहाड़ी पर पोजीशन बनाए बैठे हुए हैं। यहीं से वह भारतीय सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं। अब तक तीन सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी शहीद हो चुका है और एक सैन्यकर्मी गुमशुदा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 6:39:05

आतंकियों पर ड्रोन और राकेट लांचर से हमला, एक और जवान शहीद

अनन्तनाग। अनंतनाग आतंकी मुठभेड़ में भारतीय सेना अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। पहाड़ी खोह में बैठे आतंकियों पर अब ड्रोन बम गिराया जा रहा है। इसके साथ ही राकेट लांचर से भी हमला शुरू किया गया है। आतंकी इस समय कोकेरनाग की एक पहाड़ी पर पोजीशन बनाए बैठे हुए हैं। यहीं से वह भारतीय सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं। अब तक तीन सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी शहीद हो चुका है और एक सैन्यकर्मी गुमशुदा है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को ऑपरेशन जारी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में डटे हुए हैं। घने जंगल और पहाड़ के बीच आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से ग्रेनेड दागे गए हैं। बीच-बीच में गोलीबारी भी हो रही है।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की जान चली गई है। वह मुठभेड़ के दौरान लापता बताया जा रहा था। इस इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो दहशतगर्द घिरे हुए हैं। क्वाडकॉप्टर, ड्रोन व अन्य आधुनिक उपकरण से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है।

इसके अलावा पहाड़ी पर जहां आतंकियों का ठिकाना होने की आशंका है वहां रॉकेट दागे गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने उजैर खान सहित लश्कर के दो आतंकवादियों को घेरा हुआ है।

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने बुधवार की रात गुजरने के बाद वीरवार सुबह करीब छह बजे दोबारा दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जो शुक्रवार को भी जारी है। इस दौरान सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर फायरिंग की गई। आतंकियों से संपर्क साधने के लिए सुरक्षाबलों ने स्पेक्युलेटिव फायरिंग की, लेकिन दूसरी तरफ से जवाबी कार्रवाई नहीं हुई।

करीब 72 घंटे से चल रहे इस आपरेशन में अभी भी गोलीबारी चालू है। इस पहाड़ी में ही अनंतनाग का अंतिम सक्रिय आतंकी उजैर अहमद खान दो पाकिस्तानी आतंकियों के साथ छिपा हुआ है। ऐसे में भारातीय सेना एक तरफ से गोली चला रही है तो दूसरी तरफ से हेक्साकॉप्टर से बम गिरा रही है। इस आतंकी आपरेशन में अब हेरॉन ड्रोन को भी उतारा गया है।

मेजर आशीष पंचतत्व में विलीन

अनंतनाग आतंकी मुठभेड़ में शहीद मेजर आशीष धोनेक को पानीपत के लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। 'भारत माता के जयकारों' के बीच मेजर आशीष अपने पैतृक गांव बिंझौल में पंचतत्व में विलीन हो गए। सैन्य अधिकारी शहीद मेजर आशीष का शव लेकर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे। यहां उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों नम आखों के साथ मेजर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?