न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला, 20 गिरफ्तार जबकि 150 से अधिक पर मामला दर्ज

गणेश मंदिर में तोड़फोड़ और आग लगाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 20 लोगों को गिरफ्तार किया हैं और 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 3:55:20

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला, 20 गिरफ्तार जबकि 150 से अधिक पर मामला दर्ज

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीमयारखान में स्थित गणेश मंदिर में तोड़फोड़ और आग लगाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 20 लोगों को गिरफ्तार किया हैं और 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने हमले को रोकने में विफल रहने के लिए पुलिस अधिकारियों की खिंचाई की और दोषियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। शुक्रवार को, पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश गुलज़ार अहमद ने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ की घटना ने देश को शर्मसार कर दिया क्योंकि इस पूरी घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने एक मूक दर्शकों की तरह काम किया।

अदालत ने आठ वर्षीय हिंदू लड़के, जिसे एक स्थानीय मदरसा में कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, को रिहा कर दिया था। इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश ने आठ साल के लड़के की गिरफ्तारी पर आश्चर्य जताया और पूछा कि क्या पुलिस नाबालिगों की मानसिक क्षमता को समझने में असमर्थ है। जिसके विरोध में प्रांत के रहीमयार खान जिले के भोंग इलाके में सैकड़ों लोगों ने लाठी, पत्थर और ईंट लेकर मंदिर पर हमला किया, उसके कुछ हिस्सों को जला दिया और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया।

रहीमयार खान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) असद सरफराज ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया कि हमने अब तक भोंग में मंदिर पर हमला करने में कथित रूप से शामिल 20 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान कर रही है इसलिए आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। वहीं इस घटनाक्रम में शामिल होने के लिए 150 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद और पाकिस्तान दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम इस अपराध में शामिल हर संदिग्ध को गिरफ्तार करेंगे। शीर्ष अदालत के आदेश पर मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा, 'भोंग के गणेश मंदिर पर हुए हमले की हम आलोचना करते हैं। मैंने पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक को पहले ही आदेश दे दिया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। और पुलिस लापरवाही के मामले पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार मंदिर का पुनर्निमाण भी करवाएगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती