न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान की गहलोत सरकार ने युवाओं को दी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन की सुविधा

अब 18 से 44 एज ग्रुप वालों को राहत दी गई हैं और वे ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह नियम 26 मई से प्रदेश में लागू हो जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 May 2021 9:28:00

राजस्थान की गहलोत सरकार ने युवाओं को दी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन की सुविधा

कोरोना के इस काल में वैक्सीन सबसे बड़ी संजीवनी साबित हो रही हैं। प्रदेश में युवाओं को भी वैक्सीन लगाई जा रही हैं। इस बीच केन्द्र सरकार की ओर से जारी नये नियमों के बाद राजस्थान की गहलोत सरकार ने वैक्सीनेशन नियम में बदलाव किया हैं जिसके तहत अब 18 से 44 एज ग्रुप वालों को राहत दी गई हैं और वे ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह नियम 26 मई से प्रदेश में लागू हो जाएगा। वैक्सीन की वेस्टेज को रोकने के लिए यह नई व्यवस्था की गई है। इससे पहले सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। ऑनलाइन स्लॉट लेने के बाद भी लगभग 5-7 फीसदी लोग वैक्सीन लगवाने सेंटर पर नहीं आ रहे, जिसके कारण वैक्सीन खराब हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में एक बड़ा तबका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं समझता। इस कारण उस व्यक्ति को भी वैक्सीन लगवाने में समस्या आ रही है। इन दोनों ही परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय किया है।

वर्तमान में वैक्सीन बहुत उपयोगी है। राज्य में कई जिले ऐसे हैं, जहां वैक्सीन 5-7 फीसदी तक डोज खराब हो रहा है। ऐसे में इस बर्बादी को रोकने और वैक्सीन का पूरा उपयोग हो सके, इसके लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। नये नियम के तहत अगर जिस सेंटर पर ऑनलाइन बुकिंग वाले व्यक्तियों में से अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाने नहीं आता है तो उसके कोटे की वैक्सीन वहां आए ऐसे व्यक्ति को लगा दी जाएगी, जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इसके लिए सेंटर पर मौजूद मेडिकल स्टाफ व्यक्ति का ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन करेगा और वैक्सीन भी मौके पर ही लगा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा केवल सरकारी सेंटर पर ही उपलब्ध होगी। प्राइवेट सेंटर पर अभी ये सुविधा शुरू नहीं हुई है।

राजस्थान में वैक्सीनेशन को लेकर अभी जबरदस्त मारामारी मची हुई है। लाखों लोगों ने कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन तो करवा रखा है, लेकिन उन्हे वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल रहा। शहर के लोग ग्रामीण इलाकों में बने सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर स्लॉट बुक करवाकर वहां वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं, जिसको लेकर विवाद भी सामने आ रहे हैं। गांव के लोग दूसरे जगहों से आए लोगों को वैक्सीन नहीं लगवाने दे रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत