न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी बढ़ते ही जयपुरवासियों को भाये खादी के वस्त्र, कर डाली 11 करोड़ की खरीदारी, बना नया रिकॉर्ड

परिसर में पिछले एक महीने से चल रहे मेले में लोगों ने अब तक 11 करोड़ रूपए के खादी प्रोडक्ट्स खरीदे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोगों ने 8 करोड़ रुपए के सिर्फ खादी के गर्म कपड़ों की खरीदारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 10:14:37

सर्दी बढ़ते ही जयपुरवासियों को भाये खादी के वस्त्र, कर डाली 11 करोड़ की खरीदारी, बना नया रिकॉर्ड

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में सर्दी से बचाव के लिए आम जनता तिब्बती बाजार के साथ-साथ जयपुर के टोंक फाटक स्थित राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के परिसर में पिछले एक माह से चल रही सेल में लगातार खरीदारी के लिए पहुँच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार राजस्थान खादी ग्रामोद्योग द्वारा लगाए गए खादी मेले में लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। परिसर में पिछले एक महीने से चल रहे मेले में लोगों ने अब तक 11 करोड़ रूपए के खादी प्रोडक्ट्स खरीदे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोगों ने 8 करोड़ रुपए के सिर्फ खादी के गर्म कपड़ों की खरीदारी की है। हर साल लगने वाले खादी मेले में इस साल सबसे ज्यादा कपड़ों की शॉपिंग लोगों ने सबसे ज्यादा की हैं, जिनमें सबसे ज्यादा खादी के सूती, ऊनी कपड़ों को खरीदा गया है।

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के इस मेले में लोगों को खादी के कपड़ों पर विशेष रूप से 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा हैं इसलिए लोग जमकर कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं, खादी मेले में हर प्रकार के बेहतरीन कपड़ों के अलावा सर्दियों के सीजन में घरेलू उपयोग के गर्म कम्बल से लेकर शॉल, दरिया, चटाई जैसे सभी प्रोडक्ट्स हैं जिनकी सबसे ज्यादा ब्रिकी हो रही हैं। खादी का यह मेला 13 जनवरी तक चलेगा और लोगों के लिए विशेष डिस्काउंट भी उपलब्ध रहेगा।

खादी मेले में क्या है खास

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के परिसर में चल रहे खादी मेले में विशेष रूप से खादी के कपड़ों की सबसे ज्यादा स्टॉल है, जहां लोग दूर-दूर से खादी के बेहतरीन कपड़े खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। मेले के इंचार्ज मालीराम अग्रवाल बताते हैं कि खादी मेले में वैसे तो सभी बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग पहुंच रहे हैं लेकिन खादी के कपड़े सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोगों को पंसद आते हैं, इसलिए उन्होंने सबसे ज्यादा कपड़ों की खरीदारी की हैं। खादी मेले में विशेष रूप से लोगों के लिए 220 दुकानें है, जहां लोग हर प्रकार का सामान खरीद सकते हैं जिनपर विशेष रूप से खादी की ओर से खादी के प्रांतीय उत्पादों पर 50% और पर प्रांतीय उत्पादों पर लोगों को 25% की विशेष छूट दी जा रही हैं। इसके चलते लोग अन्य मेलों के बजाएं खादी मेले से सबसे ज्यादा खरीदारी के लिए आ रहे हैं।

क्या खास होता हैं खादी के कपड़ों में

मालीराम अग्रवाल बताते हैं कि हर साल राजस्थान खादी ग्रामोद्योग मेले में विशेष रूप से खादी कपड़ों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं क्योंकि खादी के कपड़ों में एक अलग ही चमक और कड़कपन रहता हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ऊनी, सूती, रेशमी और पॉली के कपड़ों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं, खादी में विशेष रूप से सूती खादी प्योर कॉटन से तैयार की जाती हैं, क्योंकि कॉटन की सबसे खास बात होती हैं की वह सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडी रहती हैं।

विशेष रूप से खादी के सभी कपड़ों में किसी भी प्रकार के किसी फेब्रिक का इस्तेमाल नहीं होता हैं इसलिए खादी के कपड़ों की क्वालिटी सबसे शानदार होती हैं। अग्रवाल बताते हैं खादी के कपड़ों में सूती कपड़ों के अलावा ऊनी कपड़ों की भी खूब डिमांड हैं, जो विशेष रूप से मैरिनों नस्ल की भेड के ऊन से ऊनी कपड़े तैयार होते हैं, जिसमें किसी प्रकार के फाइबर का उपयोग नहीं किया जाता हैं, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ऊनी कपड़ों के लिए विशेष रूप से आस्ट्रेलिया से ऊन मंगवाकर ऊनी कपड़े तैयार किए जाते हैं, इसलिए खादी के ऊनी कपड़ों की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका