न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप द्वारा टैरिफ में नरमी के संकेत के साथ ही हरे निशान में खुला शेयर बाजार, रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली खरीदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 11:46:41

ट्रंप द्वारा टैरिफ में नरमी के संकेत के साथ ही हरे निशान में खुला शेयर बाजार, रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली खरीदारी

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 414.98 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,320.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 137.80 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर 23,488.20 पर था। निफ्टी बैंक 393.45 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़कर 50,987.00 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 524.75 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,375.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 238.45 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़कर 16,423.40 पर था।

बाजार पर नजर रखने वालों ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही की आय रिपोर्ट में भी मजबूत परिणाम आने की उम्मीद है, जिससे ओवरऑल सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि निफ्टी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने कहा, "निफ्टी को 200 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के 23,400 स्तर पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह बाधा पार हो जाती है तो बाजार निकट भविष्य में 23,800 के अगले प्रतिरोध स्तर की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,200-23,250 बैंड की ओर बढ़ गया है।"

इस बीच, सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे। जबकि टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और इंफोसिस टॉप लूजर्स रहे।

अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में डॉव जोन्स 0.08 फीसदी बढ़कर 41,985.35 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.08 प्रतिशत बढ़कर 5,667.56 पर पहुंच गया और नैस्डैक 0.52 प्रतिशत बढ़कर 17,784.05 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में हांगकांग, जकार्ता, चीन, जापान, सोल और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 21 मार्च को अंतिम कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी बिकवाली को आगे बढ़ाते हुए उसी दिन 3,202.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ