न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमार विश्वास के दावों पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा - हो सकता है हास्य कविता की हो वह तो कवि है, कुछ भी कह देता है, नेता सीरियसली ले गए

आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कवि कुमार विश्वास के खालिस्तान समर्थक दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो। जिसे विरोधी नेताओं ने सीरियसली ले लिया। वह तो कवि है, कुछ भी कह देता है। केजरीवाल ने यह बात कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत के दौरान कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 11:05:04

कुमार विश्वास के दावों पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा - हो सकता है हास्य कविता की हो वह तो कवि है, कुछ भी कह देता है, नेता सीरियसली ले गए

आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कवि कुमार विश्वास के खालिस्तान समर्थक दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो। जिसे विरोधी नेताओं ने सीरियसली ले लिया। वह तो कवि है, कुछ भी कह देता है। केजरीवाल ने यह बात कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत के दौरान कही।

केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं 10 साल से भारत के 2 टुकड़े करने का प्लान बना रहा हूं। उसमें से एक टुकड़े का मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं। यह यकीन करने वाली बात है क्या? केजरीवाल ने इसे बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में कांग्रेस की सरकार रही और 7 साल से भाजपा की सरकार है और इतना बड़ा आतंकवादी प्लानिंग कर रहा है तो क्या यह सरकारें सो रहीं थी। पीएम नरेंद्र मोदी सो रहे थे। कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

बता दे, कुमार विश्वास ने दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वह पंजाब के CM नहीं बने तो आजाद देश (खालिस्तान) के PM बनेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि पहले राहुल गांधी ने यह बात कही। फिर पीएम नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी और अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने इसे दोहराया। राहुल गांधी को कोई सीरियसली नहीं लेता लेकिन मोदी भी उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं। इसका क्या मतलब है?। राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने पंजाब में 5 साल सरकार चलाई। अब वह केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांग रहे हैं। इसका मतलब कोई काम नहीं किया। काम किया होता तो वह गिनवाते।

आम आदमी पार्टी के फाउंडिंग मेंबर रहे कुमार विश्वास पर कल पंजाब सहप्रभारी राघव चड्‌ढा ने प्रोपोगंडा करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद नाराज कुमार ने अरविंद केजरीवाल को सीधा चैलेंज कर दिया। विश्वास ने गुरुवार को कहा, 'अगर औकात है तो आप (केजरीवाल) भी सामान (सबूत) लेकर आइए और हम भी अपने सामान (सबूत) पेश करते हैं। देश को पता चले कि तुम क्या कहते थे, क्या सुनते थे, तुम्हारे मैसेज क्या हैं, तुमने क्या बोला है। पता तो चले इस देश को। आ जाएं एक दिन। किसी भी चैनल पर आ जाएं या किसी भी चौराहे पर।'

चड्‌ढा के बयान पर कुमार ने कहा कि ये उस आत्ममुग्ध इंसान (केजरीवाल) के कुछ चिन्टू बोल रहे हैं, जो हमारे खून-पसीने से बनी हुई सरकारों के बाद आए हैं मलाई चाटने। उन चिन्टुओं से कहना कि अपने आका को भेजो।

पंजाब CM चन्नी ने पीएम से की जांच की मांग

पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोपों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम के रूप में मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि कुमार विश्वास के वीडियो के मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश दें। साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है।

PM मोदी ने भी केजरीवाल पर बोला हमला

अबोहर में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के आरोपों पर पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा था। मोदी ने कहा कि इनके इरादे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। जिसने ये भेद खोला वे इनके पुराने विश्वस्त साथी रहे हैं। कवि और चिंतक होने के नाते देश भर में उनके कवि सम्मेलनों को सुनने के लिए देश भर में युवा पीढ़ी उनका इंतजार करती है। ऐसे इंसान ने कल कह दिया और जो आरोप लगाया है वो बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि दर्द ज्यादा हुआ होगा तो ही ये खुलासा किया है।

मोदी ने कहा कि ये लोग पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। ये लोग सत्ता के लिए अलगाववादियों से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए इन लोगों को अगर देश भी तोड़ना पड़े, तो ये लोग उसके लिए भी तैयार हैं। इनका एजेंडा और देश के दुश्मनों का एजेंडा, पाकिस्तान का एजेंडा अलग है ही नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें