न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : REET पेपर से पहले लड़की के साथ हुआ हादसा, सेंटर में कराई गई लेटकर पेपर देने की व्यवस्था

मामला सामने आया भरतपुर से जहां एक अभ्यर्थी ने सेंटर में लेटकर पेपर दिया जिसके लिए सेंटर ने समुचित व्यवस्था की। यह मामला रूपवास स्थित एक सेंटर का है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 9:33:00

भरतपुर : REET पेपर से पहले लड़की के साथ हुआ हादसा, सेंटर में कराई गई लेटकर पेपर देने की व्यवस्था

राजस्थान में आज रविवार को हजारों परीक्षा केंद्र पर लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया भरतपुर से जहां एक अभ्यर्थी ने सेंटर में लेटकर पेपर दिया जिसके लिए सेंटर ने समुचित व्यवस्था की। यह मामला रूपवास स्थित एक सेंटर का है। कामां की रहने वाली माधवी गोयल के साथ 5 सितंबर को हादसा हो गया था। माधवी ने बताया की वह पेपर की काफी समय से तैयारी कर रही थी। इस बीच हादसा हो गया। बेड रेस्ट के दौरान भी माधवी ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। वह दिव्यांग बच्चों के लिए एक अच्छी अध्यापक बनना चाहती है। माधवी अपनी मां संगीता गोयल के साथ सेंटर पर पहुंची। उनके साथ रिश्तेदार राकेश अग्रवाल भी थे। परमिशन मिलने के बाद माधवी जिस गाड़ी में आई उस गाड़ी को सेंटर के अंदर ले जाया गया। अन्य अभ्यर्थियों के साथ उसी कमरे में माधवी के लिए बेड की व्यवस्था की गई थी, जहां उसने लेट कर पेपर दिया।

लड़की को छत पर बंदर ने धक्का दे दिया था। वह नीचे गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी। माधवी की रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैरों में चोटें आई थीं। वह पहले से ही REET की तैयारी कर रही थी। हादसे के बाद माधवी के पिता सुभाष चंद गोयल और उसकी मां संगीता गोयल ने उसे पेपर देने से मना किया, लेकिन माधवी जिद पर अड़ गई। उसने बेड पर ही लेटे-लेटे पेपर की तैयारी शुरू की। माधवी का सेंटर भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके के श्री गुरु माधवानंद प्रतिभा महाविद्यालय में पड़ा। माधवी का पेपर दूसरी पारी में था। वह उठ-बैठ नहीं सकती है। इस स्थिति में माधवी के परिजनों ने कलेक्टर हिमांशु गोयल से परमिशन ली थी। ताकि वह लेट कर परीक्षा दे सके। शनिवार शाम को माधवी को पेपर देने की अनुमति मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत