न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : धोरों में बम का धमाका होने से सहमे लोग, खाली कराया गया एक किलोमीटर तक का एरिया

बीकानेर से करीब 8 किलोमीटर दूर नाल गांव के पास रविवार सुबह को यहां एक ऐसा हादसा हुआ जिससे इलाके के लोग सहम गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 6:16:45

बीकानेर : धोरों में बम का धमाका होने से सहमे लोग, खाली कराया गया एक किलोमीटर तक का एरिया

बीकानेर को धोरों की धरती कहा जाता हैं जहां बॉर्डर का क्षेत्र होने से भारतीय सेना की आवाजाही बनी रहती हैं। लेकिन बीकानेर से करीब 8 किलोमीटर दूर नाल गांव के पास रविवार सुबह को यहां एक ऐसा हादसा हुआ जिससे इलाके के लोग सहम गए। 2 दिन पहले नाल थाना क्षेत्र में मिले एक बम को सेना की मदद से रविवार को नष्ट किया गया। करीब एक किलोमीटर एरिया को खाली कराया गया। यहां काफी संख्या में पशु रहते हैं। इन्हें भी पुलिस ने बाहर निकलवाया। आसपास बने छोटे-बड़े मकानों को खाली करवाया गया ताकि कोई अनहोनी न हो। शुक्र है कि सब कुछ सामान्य तरीके से हो गया। उधर, धमाके के बाद काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पूरी जानकारी देकर रवाना कर दिया।

यह बम गेबना पीर राेड पर पिछले दिनों कालूराम के खेत में मिला था। खेत में बुवाई के लिए मजदूर खुदाई कर रहे थे कि अचानक लोहे के एक टूकड़े से टकराने की आवाज आई। किसान ने इस पर और वार करने के बजाय हाथ से खुदाई करके बाहर निकाला तो रॉकेट लांचर जैसा दिखाई दिया। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। थानाधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। बम जहां रखा था, उसे वहीं रख दिया गया। चारों तरफ मिट्‌टी के कट्‌टे रख दिए गए ताकि विस्फोट भी हो तो कोई नुकसान न हो। इस बीच, पुलिस ने सेना को इसकी सूचना दी। सैन्य अधिकारियों के निर्देशन में रविवार सुबह इसका विस्फोट करवा दिया गया ताकि ये नष्ट हो सके। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि यह ताेपखाने में काम आने वाला बम था। काफी भारी विस्फोटक से भरा हुआ था। अगर किसी की गलती से ये फट जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन मुस्तैद, धारा 163 लागू; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग

सैनिकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं? ट्रंप का दावा- ‘कंगाली की ओर बढ़ रहा ईरान’, आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी

‘वहां BJP का कोई कार्यकर्ता नहीं था, जनता में था गुस्सा’, ममता बनर्जी के काफिले पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी

राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी

बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें

प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत

दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म

ममता बनर्जी से नहीं मिला मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला- ‘अब उनसे बात करके...’

घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?

खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल

मां के निधन के बाद टूट गए थे गोविंदा,  करने वाले थे आत्महत्या!

आयुर्वेदिक और अंग्रेजी दवा एक साथ ले रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर