न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खाली खजाना’ के आरोप पर आतिशी का सीएम रेखा गुप्ता पर पलटवार, बहाना न बनाएं...

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व सरकार पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 5:57:52

‘खाली खजाना’ के आरोप पर आतिशी का सीएम रेखा गुप्ता  पर पलटवार, बहाना न बनाएं...

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व सरकार पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने दिल्ली का खजाना खाली कर दिया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए इन दावों को खारिज कर दिया और पलटवार किया।

आतिशी का बीजेपी पर पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि बीजेपी अपनी सरकार बनते ही चुनावी वादों से पीछे हटने के बहाने ढूंढेगी। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सरकार बनने और शपथ ग्रहण करने से पहले ही उन्होंने दिल्ली सरकार के खजाने की स्थिति को सार्वजनिक कर दिया था।

रेखा गुप्ता का बड़ा दावा

रविवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते चार दिनों की बैठकों में यह स्पष्ट हुआ है कि दिल्ली का सरकारी खजाना खाली है। बावजूद इसके, उनकी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करेगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि यह वादे "1000 फीसदी" पूरे किए जाएंगे।

दिल्ली का बजट ढाई गुना बढ़ा, बीजेपी पर वादाखिलाफी के आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर महिला समृद्धि योजना के तहत ₹2500 देने के वादे को पूरा न करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बीजेपी ने चुनावी वादे किए थे, लेकिन अब उन्हें पूरा करने से पीछे हट रही है।

दिल्ली का बजट 10 साल में 77,000 करोड़ तक पहुंचा

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि जब 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब दिल्ली का बजट ₹30,000 करोड़ था। दिल्ली सरकार को केंद्र से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलती थी और सारा राजस्व दिल्ली सरकार का अपना था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने 10 वर्षों तक ईमानदार प्रशासन दिया, जिससे दिल्ली का बजट बढ़कर ₹77,000 करोड़ तक पहुंच गया।

भाजपा पर सीधा हमला

आतिशी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि देश के 20 राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार है, वे एक भी ऐसा राज्य दिखाएं जहां 10 वर्षों में बजट ढाई गुना बढ़ा हो। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की आर्थिक स्थिति GDP में हिस्सेदारी से आंकी जाती है, और जब आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभाली थी, तब दिल्ली की सरकारी ऋण GDP का 6% था, जिसे घटाकर 3% कर दिया गया।

CAG रिपोर्ट का हवाला

आतिशी ने 2022 की CAG रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने इतनी तेज़ वित्तीय वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी से कहा कि बहाने बनाना बंद करें और जनता को दिए गए वादों को पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है, बीजेपी को उस पर खरा उतरना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म