न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आया गोगामेड़ी के हत्यारों का एक और सीसीटीवी फुटेज

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को हिसार रेलवे स्टेशन से एक सीसीटीवी हाथ लगा है, जिसमें दोनों शूटर्स नितिन फौजी और मकराना निवासी रोहित राठौड़ नजर आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 8:54:58

सामने आया गोगामेड़ी के हत्यारों का एक और सीसीटीवी फुटेज

जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को हिसार रेलवे स्टेशन से एक सीसीटीवी हाथ लगा है, जिसमें दोनों शूटर्स नितिन फौजी और मकराना निवासी रोहित राठौड़ नजर आ रहे हैं। एक शूटर ने शॉल ओढ़ रखी है, जबकि दूसरे ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहन रखा है। सूत्रों के मुताबिक शूटर्स रेवाड़ी से हिसार गए, जहां उन्हें एक अन्य साथी मिला, जिसकी पहचान उधम सिंह के रूप में हुई। सूत्रों ने बताया कि उधम सिंह को उन्हें हिमाचल के कुल्लू ले जाने और उनके लिए रहने की जगह की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया था।

इसके बाद दोनों शूटर्स उधम की कार में कुल्लू के लिए रवाना हुए। हालांकि बाद में वे चंडीगढ़ लौट आए। हत्या करने के बाद शूटर्स ने हथियारों को छुपा दिया था, ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सके। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के समय वे एक शराब की दुकान पर थे। इससे पहले रविवार को दोनों हमलावरों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अपराध शाखा कार्यालय में लाया गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में चंडीगढ़ से दो आरोपियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। इससे पहले जयपुर पुलिस ने 9 दिसंबर को गोगामेड़ी की हत्या के मामले में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी रामवीर सिंह को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके आवास पर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ सहित तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीसरा हमलावर नवीन शेखावत गोलीबारी के दौरान गोगामेड़ी के आवास पर मारा गया। पुलिस के अनुसार, गोगामेड़ी का एक सुरक्षा गार्ड गोलीबारी में घायल हो गया था। वहीं 9 नवंबर को फौजी और उसके साथियों ने महेंद्रगढ़ पुलिस स्टेशन सदर में वर्दीधारीकर्मियों पर गोलियां चलाईं और भाग निकले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट