न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : पति ने की ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की निर्मम हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल

एक पति ने गुस्से में ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 3:56:05

उत्तराखंड : पति ने की ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की निर्मम हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल

गुस्सा इंसान को हैवान बना देता हैं और इस गुस्से में लोग कई बार गलत कदम भी उठा लेते हैं। इसका एक नजारा देखने रविवार दोपहर को मिला उत्तराखंड में चमोली जिले के प्यूंरा गांव में जहां एक पति ने गुस्से में ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम प्यूंरा गांव पहुंची और महिला के शव और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया और पाया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। रविवार रात को ही पुलिस शव आदिबदरी चौकी लेकर आई और वहां से पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया। इस निर्मम हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत है।

गैरसैंण थाना प्रभारी सुभाष जखमोला ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि प्यूंरा गांव में किसी महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस पर महिला पुलिस, आदिबदरी चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार सहित पुलिस टीम के साथ आठ किलोमीटर पैदल चलकर प्यूंरा गांव पहुंचे। तीन दिन से भारी बारिश के कारण प्यूंरा मोटर मार्ग बंद था। मौके पर पहुंच जांच की गई। थाना प्रभारी ने मृतक बीना देवी (33) के पति भरत सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि किसी बात पर गुस्से में उसी ने पत्नी को प्रेशर कुकर व कुदाल से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने कहा कि मृतक बीना देवी के सिर, माथे, और आंख के पास गहरे घाव हैं। आरोपी ने महिला का शव घर में ही रखा हुआ था। मृतका बीना देवी के पिता सारकोट निवासी जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति भरत सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुस्से में पत्नी की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। मृतका और आरोपी के बच्चे नहीं हैं। आरोपी देहरादून में एक होटल में काम करता है और कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन माह पहले घर आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव