न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'LKG का छात्र PHD होल्डर को लेक्चर नहीं दे सकता' तमिलनाडु CM का तंज, जवाब में अमित शाह ने कही यह बात

तमिलनाडु में हिंदी भाषा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव गहरा गया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए मोदी सरकार की नीतियों का बचाव किया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 2:31:00

'LKG का छात्र PHD होल्डर को लेक्चर नहीं दे सकता' तमिलनाडु CM का तंज, जवाब में अमित शाह ने कही यह बात

तमिलनाडु में हिंदी भाषा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव तेज हो गया है। पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के विभिन्न राजनीतिक दल और नेता केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वह नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के जरिए राज्य में हिंदी को अनिवार्य करने और तमिल भाषा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों से हिंदी का विरोध जताया है। हाल ही में, केंद्र की शिक्षा नीति और तमिलनाडु के शिक्षा प्रणाली की तुलना करते हुए स्टालिन ने कहा था कि "LKG का छात्र PHD होल्डर को लेक्चर नहीं दे सकता।"

गृह मंत्री अमित शाह का पलटवार

इस विवाद पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एम.के. स्टालिन ने तमिल भाषा के विकास के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं। शाह ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

अमित शाह ने कहा, "अब तक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की भर्ती में मातृभाषा का कोई प्रावधान नहीं था। पीएम मोदी ने यह निर्णय लिया है कि अब हमारे युवा तमिल सहित आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में CAPF परीक्षा दे सकेंगे।"

इसके साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु सरकार से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द तमिल भाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाएं।

स्टालिन का केंद्र पर हमला: हिंदी थोपने के प्रयास का लगाया आरोप

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार पर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के जरिए हिंदी थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रयासों को तमिलनाडु की भाषाई पहचान और तमिल भाषा के लिए खतरा बताया।

स्टालिन ने कहा, "हम अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने हमें पत्र लिखने के लिए मजबूर किया। उन्होंने पूरे राज्य पर हिंदी थोपने की कोशिश की और अब उन्हें उस लड़ाई के परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं, जिसे वह कभी जीत नहीं सकते।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु पहले ही वह उपलब्धि हासिल कर चुका है, जिसे केंद्र सरकार ने NEP के तहत 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अपनी तीखी प्रतिक्रिया में उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "यह वैसा ही है, जैसे LKG का छात्र PHD धारक को लेक्चर देने की कोशिश करे।"

स्टालिन ने द्रविड़ पहचान पर जोर देते हुए कहा, "द्रविड़ लोग दिल्ली से निर्देश नहीं लेते, बल्कि वे पूरे राष्ट्र के लिए एक मार्ग निर्धारित करते हैं, जिसका अनुसरण किया जाना चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत