न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : 14 साल की नाबालिग को दस महीने तक बनाया अपनी हवस का शिकार, वर्दी पर पोती कालिख

दो भाइयों ने इंसानियत को शर्मसार किया हैं जो कि दस महीने तक 14 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इन आरोपियों ने वर्दी पर भी कालिख पोत दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 5:10:46

भरतपुर : 14 साल की नाबालिग को दस महीने तक बनाया अपनी हवस का शिकार, वर्दी पर पोती कालिख

भरतपुर जिले के सेवर थाना इलाके में रहने वाले दो भाइयों ने इंसानियत को शर्मसार किया हैं जो कि दस महीने तक 14 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इन आरोपियों ने वर्दी पर भी कालिख पोत दी। छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा का दोनों भाइयों ने अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ 10 महीने तक गैंगरेप करते रहे। जब पीड़िता ने दोनों भाइयों का फोन उठाना बंद कर दिया तो धर्मेंद्र पीड़िता को धमकाने के लिए उसके घर पहुंच गया। जब छात्रा से उसके परिजनों ने पूरा मामला पूछा तो पीड़िता ने अपने घर वालों को पूरी घटना बताई तब जाकर सेवर थाने में घटना का मामला दर्ज करवाया गया।

इस मामले पर सेवर थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि आरोपी हेमंत और धर्मेंद्र पीड़िता के घर के पास करीब दो साल से रहते हैं। दोनों भाइयों में से धर्मेंद्र आर्मी में नौकरी करता है। साल 2020 में धर्मेंद्र अपने घर आया हुआ था। पीड़िता के पिता और मां किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। धर्मेंद्र ने पीड़िता को कहा की उसकी मां उसे बुला रही है, जब पीड़िता धर्मेंद्र के घर गई तो वहां कोई नहीं था। धर्मेंद्र ने पीड़िता से कहा कि वह थोड़ा इंतजार करें उसकी मां आ रही है। इतने में धर्मेंद्र ने नाबालिग पीड़ित लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पीला दी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों हेमंत और धर्मेंद्र ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया।

जब पीड़िता को होश आया तो दोनों भाइयों ने उसे धमकाया कि वह इस बारे में किसी को न बताए नहीं तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जिसके बाद दोनों भाई 10 महीने तक पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल