Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिने अभिनेताओं में शत्रुघ्न सिन्हा व पवनसिंह पीछे, हेमा मालिनी, कंगना रनौत और राज बब्बर आगे

भारतीय सिनेमा के कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर गए। अपनी इस यात्रा में कई फिल्मी सितारों को लोगों का प्यार भी मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 11:38:36

सिने अभिनेताओं में शत्रुघ्न सिन्हा व पवनसिंह पीछे, हेमा मालिनी, कंगना रनौत और राज बब्बर आगे

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर गए। अपनी इस यात्रा में कई फिल्मी सितारों को लोगों का प्यार भी मिला। इस बार भी कई सितारे चुनावी रण में उतरे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी कई सितारे राजनीति के मैदान में उतरे जो चुनाव परिणामों के रूझानों में विजयश्री की ओर अग्रसर होते नजर आ रहे हैं—

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन आगे

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत आगे

बिहार की काराकाट सीट से भोजपुरी कलाकार और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह पीछे

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता अरुण गोविल आगे

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी आगे

आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पीछे

गुडगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता राज बब्बर आगे

मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री हेमा मालिनी आगे


शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। श्रमिक और झारखंड-बिहार के प्रवासी मतदाताओं की बहुलता वाली इस सीट पर 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां से गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भाजपा के टिकट पर जीते थे। सुप्रियो ने बाद में सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में यहां से तृणमूल के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत दर्ज की थी।
बॉलीवुड में 'शॉटगन' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। हीरो के रोल में वह छाए, लेकिन उससे पहले उन्होंने खलनायक के रूप में अच्छी पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि करियर के शुरुआत में वह चमके ही विलेन बनकर।

राज बब्बर

हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस चुनाव में राज के सामने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मौजूदा केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

इसके अलावा जजपा ने राहुल यादव फाजिलपुरीया और इनेलो ने सौराब खान को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में गुड़गांव सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत को जीत मिली थी। राज बब्बर 2019 में गाजियाबाद लोकसभा सीट से मैदान में थे, लेकिन उन्हें भाजपा के वीके सिंह ने हरा दिया था। हिंदी सिनेमा में राज बब्बर अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करीब 150 फिल्मों और 30 से ज्याद नाटकों में अभिनय किया है।

हेमा मालिनी

सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वह तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरी हैं। वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं। उनके सामने इस बार कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह की दावेदारी है। हालांकि, पहले चर्चा थी कि हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस बॉक्सर विजेंदर सिंह को उतारेगी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।

2019 में मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर हेमा मालिनी को जीत मिली थी। बता दें कि फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों की तारीफें बटोरने वालीं हेमा मालिनी 2004 में भाजपा में शामिल हुई थीं। हेमा मालिनी ने अपने सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उन्हें सीता और गीता, प्रेम नगर, अमीर गरीब, शोले जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

कंगना रणौत

इस चुनाव में उतरे कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। ऐसा ही एक नाम है कंगना रणौत। कंगना को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। विक्रमादित्य सिंह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विक्रमादित्य मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के राम स्वरुप शर्मा जीते थे।

कंगना की बात करें तो उन्होंने 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और लगातार संघर्ष करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। कंगना लगभग 18 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फिल्म 'क्वीन' में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है।

रवि किशन

उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से वह मौजूदा सांसद भी हैं। गोरखपुर वही सीट है, जहां से उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद हुआ करते थे। यहां की राजनीति में गोरक्षपीठ का काफी असर रहता है। इस अहम सीट पर लड़ाई दो फिल्मी चेहरों के बीच है। रवि किशन के सामने सपा की काजल निषाद चुनाव लड़ रही हैं जो खुद भी भोजपुरी कलाकार हैं।

रवि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'पीताम्बर' से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवि किशन ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

पवन सिंह


बिहार की काराकाट सीट इस चुनाव में चर्चा में है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने काराकाट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। उपेंद्र कुशवाहा यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं। महागठबंधन की ओर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह उतरे हैं। भाजपा ने पहले उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बहुत ही चर्चित अभिनेता हैं और गायक हैं। संघर्ष के दिनों में पवन सिंह की मां और उनके चाचा उनकी ढाल बने खड़े रहे थे, उन्होंने 10वी कक्षा तक ही पढ़ाई की है।




लॉकेट चटर्जी

पश्चिम बंगाल की हुगली सीट पर इस बार लड़ाई टॉलीवुड के दो कलाकारों के बीच है। तृणमूल कांग्रेस ने बांग्ला टीवी जगत की दीदी नंबर-1 रचना बनर्जी को मैदान में उतारा है। 49 साल की रचना बनर्जी मिस कलकत्ता भी रह चुकी हैं। वह बांग्ला फिल्म जगत का जाना पहचाना नाम हैं। उधर भाजपा की प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी हैं, जो रचना की सहेली हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है।

लॉकेट को 2014 में ममता बनर्जी सियासत में लेकर आईं थीं, लेकिन बाद में नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद 2019 के चुनाव में लॉकेट ने तृणमूल की डॉ. रत्ना डे को हरा दिया। लॉकेट चटर्जी क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने भरत नाट्यम, कथकली, मणिपुरी नृत्य कला सीखी। हालांकि, उन्हें टॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका