न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में जबरदस्त तूफान का कहर, अब तक 34 लोगों की मौत

अमेरिका में आए भीषण तूफान से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। मिसौरी, अर्कंसास और टेक्सास समेत कई राज्यों में मकानों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों को प्रभावित इलाकों से निकलने की सलाह दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 8:49:14

अमेरिका में जबरदस्त तूफान का कहर, अब तक 34 लोगों की मौत

अमेरिका के कई इलाकों में जबरदस्त तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिससे अब तक कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान से मकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचे को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल के अनुसार, राज्य में आए तूफान की चपेट में आने से 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसी तरह, अर्कंसास के अधिकारियों ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि इंडिपेंडेंस काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ काउंटी में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं।

अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने अपने बयान में कहा कि राज्यभर की 16 काउंटी में मकानों और व्यवसायों को क्षति पहुंची है, जबकि कई इलाकों में बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। टेक्सास पैनहैंडल के अमरिलो काउंटी में धूल भरी आंधी के दौरान कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, मिसौरी प्रांत के बेकर्सफील्ड क्षेत्र में आए तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने लोगों को प्रभावित इलाकों को छोड़ने की सलाह दी है, ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके। मिसौरी के बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स ने बताया कि शनिवार सुबह बेकर्सफील्ड से लगभग 177 किलोमीटर पूर्व में एक मकान तूफान की चपेट में आ गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, बचावकर्मियों ने मकान में फंसी एक महिला को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की।

अर्कंसास के केव सिटी इलाके में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेयर जोनास एंडरसन ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि इस क्षेत्र में पांच लोग घायल हुए हैं और हालात को देखते हुए अगले आदेश तक आपातकाल लागू कर दिया गया है।

वहीं, ओक्लाहोमा में आगजनी की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी गई है। पूरे राज्य में 130 से अधिक आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कई इलाकों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने कुछ समुदायों के लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब