न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : ब्लैक फंगस से लड़ाई में डॉक्टर्स दिखा रहे कमाल, जिन 42 का ऑपरेशन हुआ वो सभी ठीक

बीकानेर के डॉक्टर्स का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें जिन 42 का ऑपरेशन किया गया वो सभी ठीक हैं। पहले जो केस सामने आए, उन्हें ऑपरेशन के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाना पड़ा लेकिन अब ऐसे ऑपरेशन बीकानेर में आसानी से हो रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 7:09:50

बीकानेर : ब्लैक फंगस से लड़ाई में डॉक्टर्स दिखा रहे कमाल, जिन 42 का ऑपरेशन हुआ वो सभी ठीक

कोरोना का उतार जारी हैं और इस बीच ब्लैक फंगस महामारी अपना प्रभाव दिखाने लगी हैं। आए दिन इसके नए रोगी मिल रहे हैं जिसमें फैली फंगस की वजह से किसी की आंख निकाली पड़ रही हैं तो किसी का जबड़ा। इस बीच बीकानेर के डॉक्टर्स का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें जिन 42 का ऑपरेशन किया गया वो सभी ठीक हैं। पहले जो केस सामने आए, उन्हें ऑपरेशन के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाना पड़ा लेकिन अब ऐसे ऑपरेशन बीकानेर में आसानी से हो रहे हैं। यहां पीबीएम अस्पताल में अब तक 85 ब्लैक फंगस रोगियों को भर्ती किया जा चुका है, जिसमें 42 का ऑपरेशन हुआ है। पीबीएम अस्पताल के ब्लैक फंगस वार्ड में बुधवार को सात और रोगियों को भर्ती किया गया। ल्द ही बीकानेर में ब्लैक फंगस का आंकड़ा सौ तक पहुंच सकता है। ऑपरेशन की फिफ्टी तो गुरुवार को हो जायेगी। बुधवार को ही चार और ऑपरेशन किए गए।

सरदार पटेल मेडकिल कॉलेज के ईएनटी प्रोफेसर डॉक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि बीकानेर में आए किसी भी रोगी को पीजीआई चंडीगढ़ नहीं भेजा गया। वैसी ही सुविधाएं और इलाज बीकानेर में आसानी से हाे रहा है। अब तक 49 रोगियों का ऑपरेशन किया गया है। पीबीएम अस्पताल के ENT, डेंटल, कैंसर, सर्जरी और एनेस्थिसिया रोगियों की विशेष भूमिका है। बीकानेर में हुए 49 ऑपरेशन में कई रोगियों की आंखे निकाली तो किसी के जबड़े का ऑपरेशन करना पड़ा। नाक का ऑपरेशन भी हुआ। अगर ब्लैक फंगस मस्तिष्क तक पहुंच गया है तो ऑपरेशन मुश्किल होता है जबकि अन्य कहीं भी है तो ऑपरेशन किया जाता है। अब तक सात रोगियों की आंखें निकाली जा चुकी है। वहीं कई रोगियों के जबड़े निकले हैं।

खास बात यह है कि मेडिकल कॉलेज की टीम बहुत समन्वय के साथ इस रोग से लड़ रही है। इस टीम में करीब एक दर्जन डॉक्टर्स काम कर रहे हैं। औसतन हर रोज पांस से सात ऑपरेशन किए जा रहे हैं। बिना छुट्‌टी और दबाव के ब्लैक फंगस से लड़ रहे इन डॉक्टर्स के कारण ही बीकानेर में इस भयावह रोग से मौत के आंकड़े बहुत कम है। 85 में 12 की मौत हुई है। मौत उन रोगियों की हुई, जिनके मस्तिष्क तक फंगस पहुंच चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल