न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ से किया अनुरोध, महाकुंभ का समय बढ़ाये सरकार

अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि कई बुजुर्ग स्नान नहीं कर पाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 7:11:55

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ से किया अनुरोध, महाकुंभ का समय बढ़ाये सरकार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल से जुड़े मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग करेगी तो सपा भी उन्हीं शब्दों में जवाब देगी।

सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अब वह सपा मीडिया सेल का हिस्सा नहीं हैं। हमारी ओर से पहले गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। अगर भाजपा के लोग अपने में सुधार लाएंगे तो सपा के लोग भी अपने आपको सुधारेंगे, ऐसा समझौता हुआ था। लेकिन, भाजपा के लोग गलत शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो उसी भाषा में उन्हें जवाब मिलेगा।

अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि कई बुजुर्ग स्नान नहीं कर पाए हैं। सम्राट हर्षवर्धन के समय में कुंभ 75 दिन का होता था, जिसमें दूर-दूर से लोग आकर स्नान करते थे। सरकार से मांग है कि कुंभ का समय बढ़ा दें।

उन्होंने एक बार फिर महाकुंभ के आंकड़ों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आंकड़ों को लेकर झूठ बोलते हैं। हमारी जानकारी के अनुसार 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके होंगे। मैनेजमेंट की स्टडी की जाए तो उनकी असफलता की जानकारी सामने न आ जाए। महाकुंभ में फौज की मदद ली जाती तो हालात इतने खराब नहीं होते। यह सरकार अन्याय कर रही है। लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी है। जाम से बहुत दिक्कत हुई है। प्रयाग का पुलिस कमिश्नरेट फेल हुआ है। पुलिस को भाजपा की टोपी पहनकर बैठना चाहिए।

उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक सीट पर अन्याय कर सकते हैं, 403 पर बेईमानी नहीं चलेगी। यूपी सरकार का बजट आने वाला है। बहुत सारी बातें बजट से साफ हो जाएंगी। भाजपा ने इन्वेस्टमेंट मीट की, लेकिन जो एमओयू साइन हुए, उसके बाद कोई भी इंडस्ट्रियल पॉलिसी नहीं बनाई, जिससे निवेश हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल