न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर उर्स: जायरीनों के मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 6.30 लाख के 21 फोन बरामद

शुक्रवार कोअजमेर के उर्स में जायरीनों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने धर दबोचा। दरगाह थाना पुलिस ने इस गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6.30 लाख रुपए की कीमत के 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 1:01:05

अजमेर उर्स: जायरीनों के मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 6.30 लाख के 21 फोन बरामद

अजमेर। बीती 1 जनवरी से अजमेर स्थित दरगाह-ए-ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स का आरंभ हुआ है। हजारों की तादाद में लोगों का दरगाह में आने का क्रम बना हुआ है। इस भीड़ में चोर गिरोह भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं, जो जायरीनों की जेब के साथ-साथ मोबाइल फोनों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं।

शुक्रवार कोअजमेर के उर्स में जायरीनों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने धर दबोचा। दरगाह थाना पुलिस ने इस गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6.30 लाख रुपए की कीमत के 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

दरगाह थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने पत्रकारों को बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। यह टीम उर्स में सक्रिय चोरी करने वाली गैंग्स की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों के माध्यम से होटल संचालकों से संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।

इस जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इमरान अली उर्फ पटेल, सलमान पुत्र मोहम्मद जहांगीर, शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद सलीम और मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया।

आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर जायरीनों के मोबाइल चोरी करते थे। बरामद किए गए 21 मोबाइल फोन की कीमत करीब 6 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस की मुस्तैदी और सटीक कार्रवाई ने इस गैंग को पकड़ा, जिससे जायरीनों को राहत मिली।

पुलिस ने जायरीनों से अपील की है कि वे उर्स के दौरान सतर्क रहें और कीमती सामान सुरक्षित रखें। चोरी की घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल