न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: सरकार ने मानी वकीलों की माँग, आंदोलन स्थगित, 25 लाख मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी

शनिवार को 5 सूत्रीय मांग को लेकर वकीलों ने अजमेर बंद किया था। इसके बाद शासन और प्रशासन से हुई वार्ता में वकीलों की मांगें मान ली गई। रविवार को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक के बाद वकीलों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 3:07:42

अजमेर: सरकार ने मानी वकीलों की माँग, आंदोलन स्थगित, 25 लाख मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी

अजमेर। अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाखेटिया की मौत के बाद उपजा आक्रोश अब शांत हो गया है। अधिवक्ता और परिजन जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी से शव पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए हैं। शनिवार को 5 सूत्रीय मांग को लेकर वकीलों ने अजमेर बंद किया था। इसके बाद शासन और प्रशासन से हुई वार्ता में वकीलों की मांगें मान ली गई। रविवार को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक के बाद वकीलों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

पुरुषोत्तम जाखेटिया की मौत के बाद मुआवजे के लिए जिला विधिक प्राधिकरण में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राधिकरण की ओर से मुआवजा दिया जाना है, लेकिन वकीलों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होते देख वकील आंदोलन को राज्य स्तर का बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए प्रदेश के समस्त जिलों की जिला बार एसोसिएशन को आंदोलन के लिए पत्र भी लिखे जा रहे थे।

इन मांगों पर बनी सहमति

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ने बताया कि शासन और प्रशासन ने वकीलों की सभी मांगें मान ली हैं। इसके तहत मृतक वकील पुरुषोत्तम जाखेटिया के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा देने, परिवार में एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने, जाखेटिया के घर के पास स्थित शराब का ठेका हटाने और रात्रि 10 बजे बाद डीजे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की मांग मान ली गई है। प्रशासन के साथ हुई बैठक में मृतक वकील के परिजन भी शामिल थे। परिजनों की संतुष्टि के बाद जिला बार एसोसिएशन ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जबकि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग सरकार से जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाखेटिया पर हमला होने के बाद से ही वकीलों में जबरदस्त आक्रोश था। वकील आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 7 मार्च को सुबह वकील जाखेटिया की मौत हो गई। इसके बाद से ही वकीलों में जबरदस्त गुस्सा था। इसको लेकर अजमेर ब्यावर, पुष्कर और नसीराबाद को भी बंद करवाया गया। प्रशासन से रविवार को सकारात्मक बातचीत हुई, जिसमें मृतक के परिजन भी शामिल थे। प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच होगी और अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी