न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : रेजीडेंट डॉक्टर और नर्सिंगकर्मी के बीच मारपीट, दो को वार्ड से हटाया, एक नर्सिंगकर्मी सस्पेंड

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर और नर्सिंगकर्मी के बीच मारपीट मामले में अस्पताल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। दो नर्सिंगकर्मियों को वार्ड से हटाया और एक को निलंबित किया। इस घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जबकि डॉक्टरों और नर्सिंगकर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 5:38:36

अजमेर : रेजीडेंट डॉक्टर और नर्सिंगकर्मी के बीच मारपीट, दो को वार्ड से हटाया, एक नर्सिंगकर्मी सस्पेंड

अजमेर। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में रेजीडेंट डॉक्टर और नर्सिंगकर्मी के बीच मारपीट मामले में अस्पताल प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया व दो नर्सिंगकर्मियों को वार्ड से हटा दिया। वहीं एक नर्सिंगकर्मी को सस्पेंड कर दिया। कमेटी प्रकरण की जांच कर रही है। इस बीच, जेएलएन अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर्स और नर्सिंगकर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। रेजीडेंट डॉक्टर्स संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर दिलराज ने कहा कि प्रकरण की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो दिन का समय मांगा है। अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंगकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो रेजीडेंट डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार करेंगे।

इधर नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान मीणा का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने दबाव में आकर यदि एकतरफा कार्रवाई की तो नर्सिंगकर्मी हड़ताल पर उतरेंगे। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि मारपीट प्रकरण में जांच प्रभावित नहीं हो, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने आरोपी नर्सिंगकर्मी सुरेश चौधरी को निलंबित कर दिया। एनआईसीयू वार्ड की इंचार्ज रेजानी ज्योति और नर्सिंगकर्मी विनोद को वार्ड से हटा दिया है। अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की रिपोर्ट जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल सामरिया को भेजी है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को एनआईसीयू में रेजीडेंट डॉ चंद्रप्रकाश धाकड़ और वार्ड में मौजूद नर्सिंगकर्मियों के बीच धक्कामुक्की और मारपीट हुई थी। इस प्रकरण में शामिल दो नर्सिंग कर्मियों को वार्ड से हटाने और एक नर्सिंगकर्मी को निलंबित करने की कार्रवाई जांच कर रही कमेटी के अनुशंसा पर की है।

क्या था मामला

बीते दिन अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में एनआईसीयू में रेजीडेंट डॉक्टर चंद्रप्रकाश धाकड़ और नर्सिंगकर्मी सुरेश चौधरी में मारपीट हुई। पूरी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हुई। सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने और दोनों पक्षों के आमने-सामने होकर तनाव की स्थिति बन गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ। अरविंद खरे और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल सामरिया ने दोनों पक्षों को सुनकर प्रकरण में जांच के लिए कमेटी गठित की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी