Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यावर : कोरोना के कारण इस बार 170 साल बाद नहीं निकलेगी बादशाह की सवारी

अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे में धुलंडी के अगले दिन होने वाले प्रसिद्द बादशाह की सवारी इस बार कोरोना के चलते नहीं निकलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 11:12:59

ब्यावर : कोरोना के कारण इस बार 170 साल बाद नहीं निकलेगी बादशाह की सवारी

बढ़ता कोरोना चिंता का कारण बन रहा हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया हैं और कई कार्यक्रमों को इजाजत नहीं दी गई हैं। अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे में धुलंडी के अगले दिन होने वाले प्रसिद्द बादशाह की सवारी इस बार कोरोना के चलते नहीं निकलेगी। 170 साल से लगातार हो रहे इस आयोजन को इस बार कोरोना के चलते रद्द कर दिया है। प्रशासन ने इसके लिए इजाजत नहीं दी थी। ऐसे में अग्रवाल समाज ने बादशाह मेला नहीं करने की घोषणा कर दी है। समाज के अध्यक्ष निर्मल बंसल ने बताया कि बादशाह मेले काे लेकर संयोजक भी नियुक्त किए थे, लेकिन कोरोना के चलते उपखंड प्रशासन की ओर से इस आयोजन के लिए स्वीकृति नहीं दी गई। ऐसे में यह आयोजन इस बार नहीं होगा और न ही इसके लिए चंदा एकत्र किया जाएगा।
यह है इतिहास व मान्यता

अकबर बादशाह के समय उनके नवरत्नों में से एक टोडरमल अग्रवाल को ढाई दिन की बादशाहत मिलने के उपलक्ष में ब्यावर में 1851 से प्रतिवर्ष धुलंडी के अगले दिन बादशाह मेले का आयोजन किया जाता रहा है। अग्रवाल समाज के तत्वावधान एवं जन सहयोग से आयोजित यह मेला सभी समुदाय के लोगों का एक ऐसा सामूहिक त्योहार है, जिसमें अग्रवाल समाज का व्यक्ति बादशाह बनता है। बादशाह को सजाने का कार्य माहेश्वरी समाज के लोग करते हैं। बादशाह मेले की यह सवारी धुलंडी के अगले दिन अपराह्न सवा 3 बजे बाद भैरूजी के खेजड़े के निकट से रवाना होती थी, जो फतेहपुरिया चौपड़, अजमेरी गेट होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचती और वहां बादशाह उपखंड अधिकारी से गुलाल की होली खेल उन्हें शहर की कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक आदेश देते थे। मान्यता है कि बादशाह की ओर से लुटाई गई इस गुलाल को तिजोरी अथवा गल्ले में रखने से पूरे वर्ष धन की कमी नहीं रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका