न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा: सगे भाई ने ही उतारा मौत के घाट, गला रेतकर बहन का शव बोरे में भरकर फेंका

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 7:52:24

आगरा: सगे भाई ने ही उतारा मौत के घाट, गला रेतकर बहन का शव बोरे में भरकर फेंका

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान 45 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई और शव को बोरे में बंद कर फेंका गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी सूरज राय और एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया।

मामी-भांजे के रिश्ते से जुड़ा है हत्या का मामला?

ट्रांस यमुना थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका गीता देवी माता वाली गली, टेढ़ी बगिया की निवासी थी। उनके पति प्रताप सिंह और दो बेटे—भूरा (19) और कुलदीप—हैं, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। घटना का संदिग्ध पहलू यह है कि गीता देवी के बेटे भूरा और उनके भाई रवि की पत्नी रोशनी के बीच अवैध संबंध थे। 16 फरवरी को भूरा और रोशनी घर से भाग गए थे। लगभग 8 दिन बाद भूरा बल्लभगढ़ में मिला, जिसे परिजन घर वापस ले आए। कुछ दिनों बाद रोशनी भी लौट आई। इस रिश्ते को लेकर गीता और उसके भाई रवि के बीच विवाद हुआ, जिसकी पंचायत भी बुलाई गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई, जिसके बाद भूरा और रोशनी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया और कोर्ट मैरिज करने की बात कही। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच गीता देवी की हत्या हो गई।

भाई के घर गई थी, फिर नहीं लौटी – हत्या की गुत्थी गहराई

मृतका के पति प्रताप सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि उनकी पत्नी गीता देवी की हत्या उसके भाई रवि ने की है। प्रताप के अनुसार, गीता रविवार रात अपने भाई रवि के घर गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। सोमवार तड़के 4 बजे पड़ोसी किरायेदार संतोष ने रवि को देखा था, जबकि सुबह 6 बजे एक महिला जब छत से कूड़ा फेंक रही थी, तब उसने खाली प्लॉट में पड़े एक बोरे से झांकता हुआ पैर देखा। शक होने पर आसपास के लोग जमा हो गए, और मृतका की पहचान उसके छोटे बेटे कुलदीप ने की।

मौके से मिला धारदार चाकू, हत्या के पीछे रिश्तों की उलझन?

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हत्या के पीछे गीता देवी के बेटे भूरा और उसकी मामी रोशनी के रिश्ते से उपजा विवाद हो सकता है। भूरा और रोशनी भागकर शादी कर चुके थे, जिससे गीता और उसके भाई रवि के बीच तनाव था। फिलहाल, इस मामले में रवि के साथ-साथ भूरा और रोशनी भी संदेह के घेरे में हैं और तीनों फरार हैं। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश जारी है। मौके से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप