न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रपति चुनाव जीत के बाद ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, अब कोई जंग नहीं होने देंगे

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव में सबको चौंका दिया है। वैसे ट्रंप अपने हाव भाव और अपने स्टाइल के साथ ही विवादों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 5:58:41

राष्ट्रपति चुनाव जीत के बाद ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, अब कोई जंग नहीं होने देंगे

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव में सबको चौंका दिया है। वैसे ट्रंप अपने हाव भाव और अपने स्टाइल के साथ ही विवादों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस बार ट्रंप ने व्हाइट हाउस की दौड़ में जीत का परचम लहराया है और उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को प्रेसिडेंशियल चुनाव में हरा दिया है। हालांकि दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखा गया।

ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। इस जश्न के दौरान अपने संबोधन में ट्रंप ने इसे अमेरिका का स्वर्णिम युग बताया और जनता को अभूतपूर्व जनादेश के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि ट्रंप की जीत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन ट्रंप की जीत से पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। खासकर इजरायल के लोग ज्यादा खुश हैं। इजरायल के टीवी चैनलों पर उनकी जीत का जश्न मनाया जा रहा है, और इस खुशी का आलम यह है कि 'God bless America and Long live Israel' के नारे लगाए जा रहे हैं।

नेतन्याहू ने दी ट्रंप को बधाई

इज़रायली सदस्यों ने सोशल मीडिया पर बुधवार की चुनावी जीत पर डोनाल्ड ट्रम्प को बधाई दी। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुरंत निर्वाचित राष्ट्रपति को लिखा, "इतिहास की सबसे बड़ी वापसी पर बधाई!"व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत और इज़राइल और अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए एक शक्तिशाली प्रतिबद्धता प्रदान करती है। यह एक बड़ी जीत है!"

खुश हैं इजरायल के लोग

इजरायली मीडिया की प्रतिक्रिया दिखाती है कि ट्रंप की जीत केवल अमेरिकी की जनता के लिए ही नहीं, बल्कि कई मोर्चों पर युद्ध की तबाही झेल रहे इजरायल के लिए भी मायने रखती है। बता दें कि ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान इजरायल और अमेरिका के बीच संबंध बहुत अच्छे थे। इसकी वजह ये है कि ट्रंप ने इजरायल के पक्ष में कई बड़े फैसले लिए थे, जिनमें येरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देना और अमेरिकी दूतावास को वहां स्थानांतरित करना शामिल था।

अब कोई जंग नहीं होने देंगे

ट्रंप के चुनाव जीतने को लेकर अब इजरायल की जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। इसके साथ ही वहां की मीडिया को भी उम्मीदें हैं कि ट्रंप का यह नया कार्यकाल भी उनके लिए सकारात्मक होगा और वे देश के लिए, देश की जनता के लिए कुछ और बेहतर सोचेंगे। इसे इस तरह भी देखा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी जीत के बाद एक बड़ा और अहम बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य युद्ध को रोकना है और उन्होंने इजरायल और यूक्रेन के जंग पर इशारा करते हुए कहा, "अब कोई जंग नहीं होने देंगे।" ट्रंप के इस बयान से जिन देशों में युद्ध छिड़ा है उन देशों में लोगों के बीच युद्ध खत्म होने और शांति की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर