न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के एक महीने भर बाद गलने लगीं हड्डियां, डॉक्टर भी हैरान

कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में नया फंगल इंफेक्शन देखा गया है, जो मरीज के रीढ़ की हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 11:43:07

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के एक महीने भर बाद गलने लगीं हड्डियां, डॉक्टर भी हैरान

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद मरीजों में पोस्ट कोविड समस्याएं सामने आ रही है। हाल ही में पुणे में सामने आया एक मामला चिंता बढ़ा रहा है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में नया फंगल इंफेक्शन देखा गया है, जो मरीज के रीढ़ की हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। नए फंगल इंफेक्शन का मामला तब सामने आया, जब 66 वर्षीय एक मरीज ने कोविड से उबरने के एक महीने बाद हल्के बुखार और कमर में तेज दर्द की शिकायत की थी। शुरुआत में मरीज का इलाज दवाओं के जरिए किया गया, लेकिन बाद में जब MRI स्कैन किया गया, तो पता चला कि एक गंभीर संक्रमण spondylodiscitis का कारण बना। मेडिकल भाषा में Aspergillus Osteomyelitis कहे जा रहे इस फंगल इंफेक्शन का पता लगाना मुश्किल है, क्योंकि यह TB की तरह लगता है। ऐसा फंगल इंफेक्शन कोविड से उबर चुके मरीजों के मुंह में पाया जाता है और दुर्लभ मामलों में इसकी मौजूदगी फेफड़ों में भी होती है।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, इन मामलों के बारे में मंगेशकर हॉस्पिटल में संक्रामक रोग विशेषज्ञ परीक्षित प्रयाग ने बताया कि अब तक Aspergillus Fungi के कारण हुए Vertebral Osteomyelitis को तीन महीनों में चार मरीजों में देखा गया है। भारत में कोविड से उबर चुके मरीजों में Vertebral Osteomyelitis नहीं दर्ज किया गया था।

सभी चारों मामलों में एक बात समान थी कि ये कोविड से गंभीर रूप से बीमार थे और कोविड के चलते हुए निमोनिया और संबंधित परेशानियों के लिए इन्हें स्टेरॉयड्स दिए गए थे।

इससे पहले कोलकाता में कोविड को हराने वाले कई लोगों की आवाज प्रभावित होने के मामले भी देखे गए थे।

देशभर में म्यूकरमाइकोसिस के भी कई मरीज मिले थे। यह तब हमला करता था, जब शरीर की इम्युनिटी कम हो या संवेदनशील हो। फंगस खुली चोटों के जरिए भी शरीर में पहुंच सकता है।

बता दे, इससे पहले भी म्यूकरमाइकोसिस नाम का एक संक्रमण सामने आया था, जो कोविड से ठीक हो चुके मरीजों के लंग्स और साइनस को प्रभावित कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?