न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इतिहास रचने के बाद बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, निजी बैंकों के शेयरों में आया उछाल

शेयर बाजार बुधवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.69 फीसदी या 545.35 अंक की बढ़त लेकर 79,987 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में यह अधिकतम 80,074.30 अंक तक गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 7:13:15

इतिहास रचने के बाद बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, निजी बैंकों के शेयरों में आया उछाल

शेयर बाजार बुधवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.69 फीसदी या 545.35 अंक की बढ़त लेकर 79,987 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में यह अधिकतम 80,074.30 अंक तक गया था।

बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी के चलते निफ्टी बैंक पहली बार 53,000 के आंकड़े के पार चला गया और इंडेक्स में 1,000 अंकों की तेजी देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मार्केट कैप भी पहली बार 445 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। आज कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 545 अंकों के उछाल के साथ 79987 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 163 अंकों के उछाल के साथ 24,286 अंकों पर क्लोज हुआ है।

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 0.67 फीसदी या 162 अंक की बढ़त लेकर 24,286 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 शेयर हरे निशान पर, 9 शेयर लाल निशान पर और 1 बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते मार्केट कैपिटलाइजेशन रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है। बीएसई डेटा के मुताबिक लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 445.50 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है जो पिछले सत्र में 442.18 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था। आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 3.32 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.02 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 1.77 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.21 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.80 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.90 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.04 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.06 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.65 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.06 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.76 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.03 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.80 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 0.39 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

इसके अलावा फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑटो औऱ आईटी शेयर तेजी के साथ बंद हुए. केवल मीडिया शेयरों में गिरावट रही. आज के ट्रेड में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भई जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 तेजी के साथ और छह गिरकर बंद हुए. इंडिया Vix 3.23 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है।

आज के ट्रेड में तेजी वाले शेयरों पर नजर डालें तो अडानी पोर्ट्स 2.49 फीसदी, कोटक बैंक 2.37 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.18 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.07 फीसदी, इंडसइंस बैंक 1.82 फीसदी, एसबीआई 1.66 फीसदी, पावर ग्रिड 1.41 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.25 फीसदी, टाटा स्टील 1.06 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है। जबकि टीसीएस 1.27 फीसदी, टाइटन 1.14 फीसदी, रिलायंस 0.86 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.54 फीसदी, एल एंड टी 0.26 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?